पुसौर गैंगरेप कांड की जांच करने पहुंची टीम, कांग्रेसियों ने CM और गृहमंत्री का फूंका पुतला, राज्य की कानून व्यवस्था बदहाल -भूपेश बघेल

Team arrived to investigate Pusaur gangrape case Congressmen burnt effigies of CM and Home Minister law and order situation in the state - Bhupesh Baghel

पुसौर गैंगरेप कांड की जांच करने पहुंची टीम, कांग्रेसियों ने CM और गृहमंत्री का फूंका पुतला, राज्य की कानून व्यवस्था बदहाल -भूपेश बघेल

पुसौर गैंगरेप कांड की जांच करने जांच कमेटी पहुंची

सारंगढ़ : रायगढ़ जिले के पुसौर में गत दिनों हुए गैंग रेप ने रायगढ़ जिला को सुर्खियों में लाकर खड़ा कर दिया. इस घटना से क्षुब्ध और दुखी होकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में घटना के सम्यक जांच करने के लिये एक जांच कमेटी बनाई थी. जो जांच करने तो गई थी. लेकिन न्यायालयीन और संवैधानिक मामला बताते हुए जांच कमेटी को पीड़िता से मिलने नहीं दिया गया. जिसके चलते जांच कमेटी पीड़िता से मिले बिना ही वापस आ गई.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा फिर पुसौर गैंग रेप कांड की जांच करने के लिए जांच कमेटी को भेजा है जो जांच करने के लिए रायगढ़ पहुंच चुकी है. इस जांच कमेटी में सारंगढ विधायक उत्तरी जांगड़े, सराईपाली विधायक चातुरी नंद, बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे, रायगढ़ महापौर जानकी काटजू, जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार शामिल हैं. जो जांच के लिए रायगढ़ पहुंच चुके हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

कांग्रेसियों ने CM और गृहमंत्री का फूंका पुतला

अम्बिकापुर : दुर्ग जिले पाटन में शांति पूर्वक प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बर्बर लाठीचार्ज और बेवजह आपराधिक मामला दर्ज करने के विरोध में युवक कांग्रेस ने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला दहन किया. पुतला फूंकने को लेकर युवक कांग्रेसियो और और पुलिस के बीच जमकर झूमा झटकी हुई.
प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकल झा की अगुवाई में युंकाइयो ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत घड़ी चौक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. पुतला जलाने से रोकने के लिए घड़ी चौक पर पुलिस पहले से मुस्तैद थी. पुलिस को चकमा दे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला फूंकने में कामयाब हुए.
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकल झा ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले को रोकने वाले उपद्रवियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता पहले से प्रशासन को सूचित कर शांति पूर्वक थाने का घेराव करने जा रहे थे. उन पर बिना किसी सक्षम अधिकारी के दुर्भावना पूर्वक बर्बर तरीके लाठी चार्ज किया गया. 150 से ज्यादा कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ पर झूठा मामला बनाकर जुर्म किया गया है. दो दर्जन से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गम्भीर चोट आई है. इंसाफ मिलने तक युवक कांग्रेस पुलिस की दमनकारी नीतियों का संवैधानिक तरीके से पुरजोर विरोध करेगी.
इस मौके पर रजनीश सिंह, हिमांशु जायसवाल, विकास केशरी, अविनाश कुमार, आतिफ राजा, आशीष जायसवाल, प्रीतिका विश्वकर्मा, प्रिंस विश्वकर्मा, आकाश अग्रहरि, हिमांशु अग्रवाल, सतीश घोष, हर्षवर्धन सिंह, निलेश कश्यप, सुरेंद्र गुप्ता, ज्ञान तिवारी, गौतम गुप्ता, संजर नवाज़, राकेश सोनी, धीरज गुप्ता, अंकित जायसवाल, ऋषभ जायसवाल, राहुल विश्वास, सौरभ मिस्ट्री, दीपाँकर, विनय रजवाड़े, ध्रुव राजवाड़े, चंद्रमोहन, देवलाल रजवाड़े, जीवन लाल रजवाड़े, हिमांशु, अमरनाथ सहित युवक कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

रायगढ़ : जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला के नेतृत्व में व पूर्व विधायक प्रकाश नायक की उपस्थिति में स्टेशन चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का पुतला दहन किया.
विदित हो कि भिलाई, जिला-दुर्ग में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा किये गये दमनात्मक कार्यवाही / लाठीचार्ज और 150 से ज्यादा कांग्रेसजनों पर दर्ज एफ.आई.आर. के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार 29 अगस्त 2024 (गुरुवार) को रायगढ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भी आज शाम 5 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन कार्यक्रम किया गया.
जिसमे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकताओं ने गगन भेदी नारे लगाकर पुलिस की झूमाझटकी के बीच मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का पुतला दहन किया.
कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने बताया कि भाजपा सरकार बनने के बाद से ही उनके द्वारा अपनी नाकामी को छिपाने के मकसद से कांग्रेस पार्टी के लोगों के  प्रति लगातार अनुचित व्यवहार व उन पर झूठे एफआईआर और मुकदमे करने का सिलसिल्स चल रहा है.
और हम कांग्रेस जन जब भी विरोध करते है तब उल्टा वह हम लोगों के खिलाफ ही झूठे मुकदमे बनाने का काम कर रही है. जो सहन सीमा की अब हद लांघ चुका है. अगर ये सिलसिला नहीं थमता तो हमें उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था भिलाई डीपीएस स्कूल में बच्ची से दुराचार

रायपुर : राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था और भिलाई के डीपीएस स्कूल में मासूम बच्ची के साथ हुई दुराचार की घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य कांग्रेस नेताओं ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया.
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था बदतर हो चुकी है. महिलायें कही सुरक्षित नहीं है. रायगढ़ में एक महिला के साथ 14 दरिंदे गैंग रेप करते है. चोरी, डकैती, हत्या, लूट, चाकूबाजी की घटनायें आम हो गयी हैं. स्कूलों में बच्चिया सुरक्षित नहीं है.
उन्होंने कहा कि भिलाई के डीपीएस स्कूल में 5 जुलाई 2024 को एक अबोध बच्ची के साथ छेड़छाड़ की गंभीर घटना हुई. 5 जुलाई को बच्ची जब घर आई तो उसकी परेशानी को देखते हुए उसी दिन भिलाई के ही वरिष्ठ बाल चिकित्सक के यहां बच्ची को ले जाया गया. जहां पर उन्होंने साफ लिखा कि बच्ची के निजी अंगों में चोट है. उन्होंने कुछ दवाईयां भी लिखा. 20 जुलाई को जब बच्ची की तबियत खराब हुई. तब उसे फिर से दूसरे डॉक्टर के पास ले जाया गया. डॉक्टर ने बच्ची के साथ गंभीर छेड़छाड़ की आशंका जताई. इस मामले में बच्ची के पालक लगातार स्कूल को शिकायत करते रहे लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई.
इस मामले की जानकारी जब स्कूल के अन्य पालकों को हुई तब उन्होंने स्कूल के सामने मामले में कार्यवाही के लिए 2 अगस्त को प्रदर्शन किया. पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया.
3 अगस्त को दुर्ग के पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में बयान दिया कि बच्ची के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है. अखबारों में छपी खबर गलत और भ्रामक है. जब एक न्यूज पोर्टल ने इस मामले की पूरी खबर लगातार छापा हो पुलिस अधीक्षक ने पालकों के वाट्सअप ग्रुप में न्यूज पोर्टल की खबर पर सवाल खड़ा करते हुए धमकाया कि न्यूज पोर्टल पर भी कार्यवाही हो सकती है.
दुर्ग के पुलिस अधीक्षक के बच्चे भी उसी स्कूल में पढ़ते हैं वे डीपीएस के पालकों का जो वाट्सअप ग्रुप है उसमें है. उस वाट्सअप ग्रुप में भी जब पालकों ने मामले पर आक्रोश जाहिर किया तो खुद पुलिस अधीक्षक इस तरह की घटना होने से इंकार कर रहे हैं.
यह मामला बहुत ही गंभीर है. पास्को एक्ट का मामला है. एक अबोध बच्ची के साथ दुराचार का मामला है. नियमानुसार पहले इस मामले में एफआईआर होनी थी. तब उसके बाद जांच किया जाना था. एक्ट कहता है कि किसी भी संज्ञेय अपराध में पहले जांच की जरूरत नहीं है. पहले एफआईआर किया जाना चाहिये. पास्को एक्ट की धारा 21 में प्रावधान है कि कोई पुलिस अधिकारी रिपोर्ट लिखने में विफल रहता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए. जिसमें 6 महीने का प्रावधान है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

इस मामले में तो सीधे एसपी ने लापरवाही बरती है. पुलिस अधीक्षक ने बिना एफआईआर के कैसे जांच करवा लिया और घटना को गलत बता दिया. उन्होंने स्कूल केंपस में पालकों से और मीडिया में घटना होने से इंकार किया. दो-दो चिकित्सकों की रिपोर्ट साफ बता रही है कि बच्ची के साथ गलत हुआ है. फिर एसपी ने किस आधार पर यह कह दिया कि कुछ नहीं हुआ. पास्को एक्ट के तहत एफआईआर के बाद पुलिस ने मेडिकल बोर्ड के सामने बच्ची का परीक्षण क्यों नहीं करवाया गया? इस पूरे मामले में एसपी का बयान बेहद ही गैर जिम्मेदाराना और आरोपियों को बचाने वाला है. पुलिस का काम अपराध की जांच कर आरोपियों को सजा दिलाने का है न कि घटना को नकार कर मामले में पर्दा डालने का है.
पालको के साथ-साथ कई सामाजिक, राजनैतिक संगठन के लोगों ने भी मामले के जांच और पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़ा किया है. भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशम दत्ता ने महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े को ज्ञापन देकर मामले की जांच कराने तथा पुलिस मामले पर पर्दा डाल रही है. इसकी शिकायत किया. इस मामले में एसपी के खिलाफ कार्यवाही की जाए. वर्तमान जज की देखरेख में जांच करवाई जाए.
पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच कराई जाए. प्राचार्य और पुलिस अधीक्षक की भूमिका संदिग्ध है. वह खुद पार्टी है. इनके खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही की जाए. पास्को एक्ट में अपराध कारित करने वाले के समान ही उसको छुपाने वाला भी दोषी है. इसलिए पुलिस अधीक्षक के खिलाफ भी कार्यवाही की जाए.
पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि भिलाई का मामला बेहद गंभीर है. एसपी की भूमिका की जांच होनी चाहिये और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए. रायपुर कैपिटल ऑफ क्राइम बन गया है. राजधानी में सड़क पर भी महिलायें सुरक्षित नहीं है. ऐसा कोई दिन नहीं है जब हत्या, लूट, चाकूबाजी की घटना नहीं होती है.
रायपुर तो चाकूपुर बन गया है. कल ही एक युवक को बदमाशों ने मरणासन्न होते तक पीटा. वहीं एक अन्य युवक की हत्या कर दी गयी. प्रदेश का ऐसा कोई शहर नहीं है जहां रोज खूनी वारदात नहीं होती हो. पुलिस अपना मूल काम अपराधों पर अंकुश लगाने के बजाय सरकार की चाटुकारिता में लगी है. भाजपा राज में पुलिस अपना मूल कार्य अपराधों पर नियंत्रण करना छोड़ राजनैतिक षड़यंत्र करने में व्यस्त है. सत्तारुढ़ दल के संरक्षण में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. राजधानी सहित पूरे प्रदेश में हत्या और चाकूबाजी, लूट, डकैती की घटनायें रुक नहीं रही है. लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के बावजूद भी सरकार की नींद नहीं टूट रही है. प्रदेश में रोज आपराधिक घटनायें बढ़ते जा रही है.
पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, एआईसीसी सचिव विकास उपाध्याय, कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व सांसद छाया वर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, भिलाई महापौर नीरज पाल, चरोदा महापौर निर्मल कोसरे,महेन्द्र छाबड़ा, महामंत्री दीपक मिश्रा, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष उधो वर्मा, मुकेश चंद्राकर, प्रवक्ता वंदना राजपूत, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह, ऋषभ चंद्राकर मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में AICC ने किया सचिव और संयुक्त सचिव की नियुक्ति

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी में कई सचिवों और संयुक्त सचिवों की नियुक्ति को मंजूरी दी है. तमाम राज्यों के लिए नियुक्त किये गए एआईसीसी सचिव और संयुक्त सचिव संबंधित राज्यों के प्रभारी महासचिवों और प्रभारियों के साथ मिलकर काम करेंगे.
इस लिस्ट में आंध्र प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप समूह का सचिव गणेश कुमार यादव और संयुक्त सचिव डॉ पलक वर्मा को बनाया गया है. अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और मिजोरम का सचिव शुभंकर सरकार और संयुक्त सचिव मैथ्यू एंटनी को बनाया गया है. छत्तीसगढ़ में दो सेक्रेटरी और एक ज्वाइंट सेक्रेटरी की नियुक्ति की गई है.  SA संपत्त कुमार और जारिता लैटफलांग को छत्तीसगढ़ का प्रभारी सचिव बनाया गया है. वहीं,  विजय जांगिड़ को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है.
वहीं असम का सचिव असम पृथ्वीराज साठे और जीतेन्द्र बघेल को बनाया गया है. बिहार का सचिव देवेन्द्र यादव, सुशील कुमार पासी और शाहनवाज आलम को बनाया गया है. छत्तीसगढ़ राज्य का सचिव एस.ए. संपत कुमार, सजारिता लैटफ्लांग और संयुक्त सचिव विजय जांगिड़ को बनाया गया है. गोवा, दादरा एवं नगर हवेली दमन और दीव का सचिव डॉ. अंजलि निंबालकर को बनाया गया है. गुजरात का राष्ट्रीय सचिव रामकिशन ओझा, उषा नायडू, भूपेन्द्र मरावी और सुभाषिनी यादव को बनाया गया है. चुनावी राज्य हरियाणा का सचिव मनोज चौहान और प्रफुल्ल विनोदराव गुडाधे को बनाया गया है. वहीं हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ का सचिव चेतन चौहान और विदित चौधरी को बनाया गया है.
चुनावी राज्य झारखंड का सचिव जिम्मेदारी सप्तगिरि संकर उलाका और डॉ सिरिवेला प्रसाद को बनाया गया है. रोजी एम. जॉन, मयूरा एस. जयकुमार, अभिषेक दत्त, पी. गोपी को कर्नाटक का सेक्रेटरी न्युक्त किया गया है. केरल और लक्षद्वीप का सचिव पी.वी. मोहन, मंसूर अली खान को बनाया गया है. मध्य प्रदेश में संजय दत्त, चंदन यादव, आनंद चौधरी को सचिव और संयुक्त सचिव रणविजय सिंह लोचव को बनाया गया है. महाराष्ट्र का सचिव बी.एम. संदीप, काजी निजामुद्दीन, कुणाल चौधरी, यू.बी. वेंकटेश तो वहीं मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम का सचिव क्रिस्टोफर तिलक को बनाया गया है. ओडिशा का सचिव मोहम्मद शाहनवाज चौधरी और रोज़ेलिना तिर्की को तो वहीं पंजाब का सचिव आलोक शर्मा और रवीन्द्र दलवी को बनाया गया है.
राजस्थान का सचिव चिरंजीव राव, रुत्विक मकवाना, पुनम पासवान को बनाया गया है. वहीं दक्षिण भारत राज्य तमिलनाडु और पुदुच्चेरी का सतिव सूरज हेगड़े और तेलंगाना का सचिव पी.सी. विष्णुनाथ और पी. विश्वनाथन को बनाया गया है. उत्तर प्रदेश में धीरज गुर्जर, राजेश तिवारी, तौकीर आलम, प्रदीप नरवाल और नीलांशु चतुवेर्दी को सचिव बनाया गया है. वहीं उत्तराखंड में परगट सिंह और सुरेंद्र शर्मा को सचिव बनाया गया है. पश्चिम बंगाल में अम्बा प्रसाद और असफ अली खान तो वहीं दिल्ली में दानिश अबरार और सुखविंदर सिंह डैनी को सचिव बनाया गया है. जम्मू कश्मीर और लद्दाख का सचिव दिव्या मदेरणा और मनोज यादव को बनाया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb