छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बाल संप्रेक्षण गृह से भागे 10 गंभीर अपराधों में शामिल 10 नाबालिग आरोपी, तलाश जारी, एक महीने में दूसरी वारदात
Ten minors accused of serious crimes have escaped from a child protection home in Durg, Chhattisgarh; search continues; second incident in a month.
दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. बाल संप्रेक्षण गृह से 10 से ज्यादा नाबालिग आरोपी फरार हो गए हैं. सभी आरोपी गंभीर अपराधों में शामिल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. दुर्ग में महीने भर में इस तरह की वारदात का यह दूसरा मामला है. करीब महीने भर पहले भी इसी तरह से तीन नाबालिग भाग गए थे.
नाबालिग आरोपियों के फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलगांव थाना पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है. आस-पास के इलाकों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य संभावित स्थानों पर खोज अभियान चलाया जा रहा है.
घटना को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारी जवाब देने से बच रहे हैं. इससे सवाल उठ रहे हैं कि सुरक्षा व्यवस्था में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई. बताया जा रहा है कि संप्रेक्षण गृह में निगरानी व्यवस्था लंबे समय से कमजोर थी. लेकिन सुधार नहीं किया गया. महीने भर के अंदर ही संप्रेक्षण गृह से नाबालिगों के भागने के दो घटनाओं ने संस्था की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
पुलिस का कहना है कि सभी फरार अपचारियों को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है और जल्द ही उन्हें हिरासत में ले लिया जाएगा. वहीं, विभाग की चुप्पी ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग भी उठने लगी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



