ब्लैकमेलिंग कर 20 हजार ऐंठने पहुंचे आरोपी, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूली, पुलिस ने तीनों को रंगे हाथों किया गिरफ्तार
The accused reached to extort 20 thousand rupees by blackmailing, extorted money by threatening to make the obscene video viral, police arrested all three red handed
जांजगीर : चांपा क्षेत्र के एक 18 साल का लड़का जो पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान था ठीक से खाना पीना नहीं कर रहा था. ठीक से बात भी नहीं कर रहा था. जिससे उसके व्यवहार से किसी परेशानी में होने की आशंका हुई. तब उनके माता पिता ने बेटे से पूछा तो बताया कि सोशल मीडिया के जरिए जिला कोरबा तरफ की निवासी एक लड़की से मार्च 2024 में पहचान हुई थी. दोनों एक दूसरे से मोबाइल से चौटिंग, विडियों कॉलिंग के जरिए बातचीत करते थे. इसी दौरान लड़की के कहने पर फोटो और विडियों भेजा था.
पिछले कुछ दिनों से मानसिक और आर्थिक रुप से प्रताड़ित कर रह है. और बोलता है अगर बदनामी से बचना है तो पैसा देना होगा तब फोटो वीडियो को डिलीट करेंगे. जो बोल रहा हूं. वह करो. हमारे बताए मुताबिक जगह में जो रकम बोल रहा हूं भेजवा दो.
आरोपियों के बार-बार मैसेज एवं मोबाईल से रकम मांगने से परेशान होकर जीना नहीं चाहता हूं. कहकर बोलकर बेटा अपने माता-पिता के पास रोने लगा. लड़के ने यह भी बताया कि वे लोग कोरबा से 12 जुलाई 2025 को चाम्पा रकम लेने के लिए भेजेगा जहां वह बतायेगे रकम 20000 रुपये दे देना बोला है.
आरोपियों द्वारा एक राय होकर लड़के से रकम लेने 12 जुलाई 2025 को चांपा आए जिसमें से एक युवती लड़के के घर के पास गई. वहां पर लड़के का पिता भी था जिसको लड़के के बारे में पूछी तो लड़के का पिता बोला क्या काम है. बताओ तो वह बोली कि उसकी सहेली ने गिफ्ट भेजा है. लड़के को देना है.
क्या गिफ्ट है पूछने पर युवती द्वारा लड़के के पिता को अश्लीलता से गाली गलौच करने लगी और आप कौन हो पूछने लगी. लड़के का पिता बताया कि मैं उनका पापा हूं. तो वह लडकी भागने लगी. जिसे मेन रोड चाम्पा के पास दौड़ाकर रोका. तो देखा वहां पहले से दो लोग एक स्कूटी में जिसमें एक लड़का और एक लड़की पहले से खड़े थे. तीनों प्रार्थी के रोकने-टोकने से अश्लील गाली गलौच करने लगे. हल्ला होने पर पड़ोस के लोग इकटठा हो गए.
पूछने पर तीनों लोग लड़के के पास रकम लेने आना बताए. जिसकी खबर मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता को मिलने पर फौरन दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर आरोपियों को पकड़ा.
इस मामले की जांच के दौरान तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर फोटो वीडियो वायरल करने की बात को लेकर अवैध रकम वसूली करने के लिए लड़के के पास चांपा आना जुर्म कबूल किए जाने पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई की गई. मामले की जांच अभी जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



