बाबा गुरु घासीदास की प्रतिमा में तोड़फोड़ की वारदात, पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को किया चिह्नित, जांच जारी
The accused who vandalised the statue of Baba Guru Ghasidas was identified, the police took immediate action and arrested him and sent him to jail
बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले में थाना लवन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जुड़ा में स्थापित बाबा गुरु घासीदास जी की प्रतिमा में हुई तोड़फोड़ की घटना में लवन पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी की पहचान कर ली है. आरोपी के खिलाफ थाना लवन में मामला दर्ज कर लिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक संवेदनशील घटना 15 जुलाई की रात करीब 9:40 बजे सामने आई. जब सोशल मीडिया व्हाट्सएप के जरिए मूर्ति खंडित होने की खबर पुलिस को मिली. खबर मिलते ही लवन थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की. शुरुआती तस्दीक में यह पाया गया कि ग्राम जुड़ा निवासी अश्वनी रात्रे द्वारा लोहे की रॉड से बाबा गुरु घासीदास जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया है.
आरोपी अश्वनी रात्रे की शराबी प्रवृत्ति पहले से ज्ञात है. जो इस आपत्तिजनक कृत्य में शामिल पाया गया. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना लवन में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 311/2025, धारा 298 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
ग्रामवासियों में इस घटना को लेकर आक्रोश का माहौल है और मूर्ति की पुनर्स्थापना और आरोपी पर कठोर कार्रवाई की मांग की जा रही है. पुलिस द्वारा आरोपी पर कड़ी निगरानी रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. साथ ही आश्वासन दिया है कि दोषी को कानून के तहत सख्त सजा दिलाई जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



