जल संसाधन विभाग में 8.87 करोड़ रुपए शासकीय राशि गबन के जालसाजों का सहयोगी आरोपी से गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश जारी
The accused who was an accomplice of the fraudsters who embezzled government money worth Rs 8.87 crore in the Water Resources Department was arrested, search for the remaining accused continues
बलरामपुर : बलरामपुर-रामानुजगंज जल संसाधन संभाग में 8.87 करोड़ रुपये के गबन के मामले में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने अंबिकापुर से गिरफ्तार किया है. इस मामले में जल संसाधन के तत्कालीन ईई, एकाउंटेंट सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी एवं गबन का अपराध दर्ज किया है. आरोपियों ने भू-अर्जन की राशि अवैधानिक तरीके से निजी खातों में ट्रांसफर कर राशि का गबन कर लिया है. गिरफ्तार किए गए आरोपी के खाते में डेढ़ करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे.
मिली जानकारी के मुताबिक बलरामपुर-रामानुजगंज जल संसाधन संभाग 2 के पूर्व ईई संजय कुमार ग्रायकर के कार्यकाल में भू-अर्जन के लिए जमा राशि में से 8.87 करोड़ रुपये को निजी खातों में अवैधानिक तरीके से ट्रांसफर कर दिया गया. मामले में 17 मार्च 2023 को उक्त जल संसाधन विभाग के ईई एनसी सिंह ने रामानुजगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.
इस मामले में पुलिस ने तत्कालीन EE संजय कुमार ग्रायकर, एकाउंटेंट मिथिलेश कुमार पांडेय, डाटा एंट्री ऑपरेटर संजीव कुमार सिंह और नीरज अभिषेक एक्का के खिलाफ 420, 467, 468, 471, 409 व 120 बी के तहत जुर्म दर्ज किया था. इस मामले में रामानुजगंज पुलिस द्वारा विभाग से मिले दस्तावेजों के आधार पर फर्मों को ट्रांसफर की गई रकम की जानकारी इकठ्ठा की गई.
रामानुजगंज पुलिस ने मामले में एक आरोपी योगेश्वर स्वरुप भटनागर (74) को गिरफ्तार किया है. योगेश्वर स्वरूप भटनागर निवासी, गांधीनगर अंबिकापुर के निजी खाते में 1 करोड़ 56 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे. एफआईआर दर्ज करने के बाद से आरोपी फरार था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी ने बताया कि आरोपी योगेश्वर स्वरुप भटनागर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया. मामले में ईई सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. इसमें कई बड़े ठेकेदारों के नाम भी सामने आए हैं. पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और अन्य आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



