तेज रफ्तार डस्टर कार से हुई बाइक की जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में पति की मौत और आंखों के सामने हादसे में बेसुध हुई पत्नी

The bike collided with a high speed Duster car, the husband died in the tragic accident and the wife became unconscious in front of his eyes.

तेज रफ्तार डस्टर कार से हुई बाइक की जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में पति की मौत और आंखों के सामने हादसे में बेसुध हुई पत्नी

कोरबा : तेज रफ्तार कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई. बाइक पर पति-पत्नी सवार होकर जा रहे थे. हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हुई है. टक्कर के बाद राहगीरों की भीड़ लग गई.
मिली जानकारी के मुताबिक कटघोरा थाना के लखनपुर गांव में बुधवार सुबह दंपति विजयपुर गांव से बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान डस्टर कार नम्बर CG 12 AG 8960 और बाइक के बीच टक्कर हो गई. बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच में जा गिरी. सड़क खून से सन गई. दर्दनाक हादसे में महिला के आंखों के सामने ही पति ने दम तोड़ दिया.
हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ लग गई. कार सवार डस्टर चालक को आई मामूली चोटें आई है. खबर के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा लाया गया है.
बताया जा रहा है कि मृतक कटघोरा के पास के ही गांव विजयपुर ग्राम रहने वाला था और किसी काम से कटघोरा जा रहा था. मृतक 38 वर्षीय प्रताप पटेल और उसकी पत्नी 35 वर्षीय सुशीला पटेल सामान की खरीदारी करने अपने गांव से कटघोरा जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार कार सीधे ने सीधी टक्कर मार दी.
छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा को लेकर तमाम जागरूकता अभियान और कड़े नियमों के बावजूद तेज रफ्तार वाहन लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। इस तरह की घटनाएं यातायात व्यवस्था और अनुशासन पर सवाल खड़े करती हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB