सेना का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, गरियाबंद में भाजपा मंत्री विजय शाह का पुतला दहन, कांग्रेस ने की मंत्री पद से बर्खास्तगी की मांग

India will not tolerate insult to the army, effigy of BJP minister Vijay Shah burnt in Gariaband, Congress demands dismissal from the ministerial post

सेना का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, गरियाबंद में भाजपा मंत्री विजय शाह का पुतला दहन, कांग्रेस ने की मंत्री पद से बर्खास्तगी की मांग

गरियाबंद : मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में गरियाबंद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा. कांग्रेस भवन से तिरंगा चौक तक जुलूस निकालकर कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजय शाह का पुतला दहन किया और जोरदार नारेबाजी की.
कांग्रेस नेताओं ने मंत्री के बयान को “भारतीय सेना और देश की बेटियों का अपमान” बताया और उन्हें मंत्री पद से तत्काल हटाकर विधानसभा की सदस्यता से निष्कासित करने की मांग की.
छगन यादव बोले – सेना का अपमान नहीं सहेगा कांग्रेस ,
पार्षद छगन यादव ने कहा, “विजय शाह द्वारा महिला सैन्य अधिकारी के खिलाफ की गई टिप्पणी सिर्फ व्यक्तिगत नहीं. बल्कि पूरी भारतीय सेना का अपमान है. बयान के 24 घंटे बाद भी भाजपा की चुप्पी बताती है कि पार्टी का असली चेहरा अब उजागर हो चुका है. विजय शाह को मंत्री पद से बर्खास्त कर जेल भेजा जाना चाहिए.
राजेश साहू बोले – सैनिकों का मनोबल गिराने वाला है बयान
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेश साहू ने कहा कि हमारी सेना ने हमेशा देश के लिए साहस, समर्पण और शौर्य दिखाया है. ऐसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का बयान जवानों का मनोबल गिराने वाला है. उन्होंने मांग की कि विजय शाह को तुरंत मंत्री पद से हटाया जाए और उनकी विधानसभा सदस्यता निरस्त की जाए.
हम सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे. सेना का सम्मान सर्वोपरि है, युवा कांग्रेसी नेता पहलाद यादव :
युवा कांग्रेसी नेता प्रहलाद यादव गुंचू ने कहा जिस देश की सेना दुनिया में अपनी वीरता और अनुशासन के लिए जानी जाती है. उस सेना की अधिकारी पर इस तरह की अभद्र टिप्पणी निंदनीय है.
हमारी मांग स्पष्ट है — उन्हें मंत्री पद से तुरंत हटाया जाए और उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द की जाए. अगर भाजपा ने कार्रवाई नहीं की. तो युवा कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी. हम सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे. सेना का सम्मान सर्वोपरि है. और हम इसे किसी भी हाल में गिरने नहीं देंगे.
कांग्रेस की चेतावनी – चुप रही भाजपा तो होगा बड़ा आंदोलन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साफ किया कि अगर भाजपा ने विजय शाह के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं की. तो यह आंदोलन राज्यव्यापी रुप लेगा. उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और सम्मान के प्रतीकों पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पुतला दहन कार्यक्रम में बड़ी तादाद में कांग्रेसी कार्यक्रता मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

कर्नल सोफिया कुरैशी पर भाजपा के मंत्री की अमर्यादित टिप्पणी पर भड़की मायावती

बीजेपी नेता और मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए बयान पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने नाराजगी जताई है। मायावती ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया साइट ऐक्स पर पोस्ट किया है। मायावती ने महिला सैन्य अधिकारी के संबंध में की गई अभद्र टिप्पणी पर केंद्र सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है। मायावती ने इसे अति-दुखद व शर्मनाक बताया है.
मायावती ने बुधवार सुबह ऐक्स पर पोस्ट किया है। मायावती ने बीजेपी मंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने मंत्री पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पहले विदेश सचिव और फिर उसके बाद सेना की महिला अफसर के प्रति घृणित, असभ्य व अमर्यादित टिप्पणी, वास्तव में जोश व उमंग के उस पूरे अच्छे माहौल को नष्ट करने वाली है जो पूरा देश भारतीय सेना की पाकिस्तान के विरुद्ध ’आपरेशन सिंदूर’ की सफलता से उत्साहित है, जो यह अति-दुखद व शर्मनाक है।
इस क्रम में मध्यप्रदेश के एक वरिष्ठ मंत्री द्वारा मुस्लिम महिला सेना प्रवक्ता के सम्बंध में की गई अभद्र टिप्पणी को भाजपा व केन्द्र सरकार गंभीरता से लेकर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई जरूर करे, ताकि दुश्मनों के नापाक मंसूबे नाकाम हों और देश में आपसी भाईचारा व समरसता न बिगड़ने पाए.
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वे भारतीय सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में अपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए नजर आए। इसके बाद से विपक्ष हमलावर है। इससे पहले कांग्रेस ने भी हमला बोला है। कांग्रेस के कई नेताओं ने उन्हें मंत्री पद से हटाने की मांग करते हुए कहा है कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए। मंत्री विजय शाह ने माफी भी मांगी है परंतु इसके बाद भी उनका विरोध पूरे देश में बढ़ता ही जा रहा है देश में कई जगह उनका पुतला फूंक कर आक्रोश जताया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB