सड़क किनारे मिली छुट्टी में आया था गांव आए भारतीय सेना के जवान की लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका तो पुलिस बता रही कुछ और

The dead body of an Indian Army soldier who had come to the village on leave was found on the roadside, the family members expressed suspicion of murder but the police were saying something else.

सड़क किनारे मिली छुट्टी में आया था गांव आए भारतीय सेना के जवान की लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका तो पुलिस बता रही कुछ और

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : पेण्ड्रा जिले में सड़क किनारे राजपूत रेजिमेंट के जवान का संदिग्ध हालत में शव मिला है. जवान जम्मू कश्मीर में तैनात था और 11 नवंबर से 15 दिसंबर तक कि छुट्टी में अपने गांव पेंड्रा पहुंचा था. पूराने घर से वह अपने निर्माणाधीन घर जाने की बात कहते हुए निकला था. लेकिन सुबह उसका शव और बाइक सड़क किनारे एक खेत मे मिला. परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं तो पुलिस जवान को सड़क हादसे का शिकार बता रही है. एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक पेंड्रा थाना क्षेत्र के हर्राडीह गांव के रहने वाले प्रेम नारायण मराबी पिछले 2015 से भारतीय सेना के राजपूत रेजिमेंट में थे. जम्मू कश्मीर में उनकी ड्यूटी थी और वह पिछले महीने 11 नवंबर से 15 दिसंबर तक की छुट्टी पर अपने गृह ग्राम पेंड्रा थाना क्षेत्र के हर्राडीह गांव पहुंचे थे. 15 तारीख को प्रेम नारायण को वापस जम्मू कश्मीर में ड्यूटी ज्वाइन करनी थी.
बुधवार रात अपने पुराने घर से खाना खाकर निर्माणाधीन मकान में सोने जा रहा हूं. कहकर निकले थे. सुबह गांव के लोगों ने उनके परिजनों को खबर दी कि सड़क किनारे खेत में उसकी लाश पड़ी हुई है. घर वाले मौके पर पहुंचे और उसके बाद मामले की जानकारी पेंड्रा पुलिस को भी दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI