एक महीने से अंधेरे में डूबा पूरा गांव!, बिजली विभाग की लापरवाही पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीण नाराज

The entire village has been plunged into darkness for a month! Villagers are furious over the negligence of the electricity department.

एक महीने से अंधेरे में डूबा पूरा गांव!, बिजली विभाग की लापरवाही पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीण नाराज

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : कोटमी विद्युत वितरण केंद्र के अंतर्गत आने वाले केशला गांव के अंधियारी पारा में पिछले एक महीने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है.तेज बारिश और आंधी की वजह से बिजली के खंभे और तार टूटने से पूरे मोहल्ले में अंधेरा छाया हुआ है. ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या की जानकारी विद्युत विभाग को दी गई. लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.
बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से ग्रामीण अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हैं. जिससे उनकी दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो रही है. ग्रामीणों के मुताबिक एक महीने पहले तूफान और पेड़ गिरने से कई बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे. इसकी लिखित शिकायत जूनियर इंजीनियर (जेई) और असिस्टेंट इंजीनियर (एई) को दी गई. लेकिन विभाग ने सिर्फ एक साल के भीतर बिजली बहाल करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को चुप कराने की कोशिश की.
बिजली की अनुपस्थिति में ग्रामीणों को पीने का पानी भरने से लेकर मोबाइल चार्ज करने तक के लिए पड़ोसी गांवों पर निर्भर रहना पड़ रहा है. बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह ठप हो गई है. और जंगल के पास बसे इस गांव में रात के समय सांप-बिच्छू जैसे खतरों का डर बना रहता है.
किसानों की सिंचाई पर निर्भर फसलें बिजली के अभाव में सूखने लगी हैं. जिससे भारी नुकसान का खतरा मंडरा रहा है. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि बिजली आपूर्ति न होने के बावजूद ग्रामीणों को बिजली के बिल थमाए जा रहे हैं. ग्रामीणों ने विद्युत विभाग और इसके ठेकेदारों की लापरवाही पर गहरा रोष जताया है.
उन्होंने प्रशासन और बिजली विभाग से तत्काल बिजली बहाल करने की मांग की है. ताकि उनकी दैनिक जरुरतें पूरी हो सकें और जीवन सामान्य हो सके.वही मामले में विद्युत वितरण केंद्र कोटमी जे.ई ने जानकारी देते हुए बताया कि उच्च अधिकारी को मामले की जानकारी दे दी गई है. जल्द ही बिजली की आपूर्ति बहाल करने की कार्यवाही की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t