छत्तीसगढ़ में खौफनाक वारदात, प्रेग्नेंट पत्नी के सामने पति को उतारा मौत के घाट, शादी में विवाद के बाद मर्डर, हिरासत में 3 नाबालिग समेत 6 आरोपी

A horrific incident in Chhattisgarh: A husband was stabbed to death in front of his pregnant wife. Murder follows a wedding dispute; six accused, including three minors, are in custody.

छत्तीसगढ़ में खौफनाक वारदात, प्रेग्नेंट पत्नी के सामने पति को उतारा मौत के घाट,  शादी में विवाद के बाद मर्डर, हिरासत में 3 नाबालिग समेत 6 आरोपी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग में खौफनाक घटना सामने आई है. यहां शादी में लोगों के बीच झगड़ा हुआ और प्रेग्नेंट पत्नी के सामने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस खौफनाक वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और 6 लोगों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए आरोपियों में 3 नाबालिग हैं. यह मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का है
मिली जानकारी के मुताबिक एक युवक ने अपनी प्रेमिका से घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी कर ली थी. शादी के बाद जब खबर उनके परिजनों को मिली तो दोनों परिवारों के बीच तनाव बढ़ गया. इस दौरान तिलक और पूजा के परिवार वाले आपस में हिंसक रुप से भिड़ गए. इस घटना में पूजा के परिजनों ने तिलक को बेरहमी से पीटा. पिटाई के कारण तिलक को गंभीर चोट आई. जिस कारण उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि तिलक दोनों परिवारों के बीच लड़ाई को शांत करवाने के लिए दोनों पक्षों से अपील की. इस दौरान ठाकुर ने कहा कि जो होना था वो हो चुका है. हालांकि इस मामले पर पूजा के परिजन भड़क गए और इस दौरान उसपर हमला कर दिया और धारदार हथियार और डंडों से पीटकर मार डाला. गंभीर रुप से घायल होने के बाद युवक को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उसकी मौत हो गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t