राजधानी में खत्म हो रहा कानून का खौफ!, मामूली विवाद ने बड़े ने छोटे भाई पर किया हमला, सिर में लगी चोट, पुलिस कर रही मामले की जांच

The fear of law is waning in the capital! A minor dispute led to an elder brother attacking his younger brother, resulting in a head injury. Police are investigating the case.

राजधानी में खत्म हो रहा कानून का खौफ!, मामूली विवाद ने बड़े ने छोटे भाई पर किया हमला, सिर में लगी चोट, पुलिस कर रही मामले की जांच

रायपुर : रायपुर में घरेलू विवाद के दौरान एक युवक पर उसके बड़े भाई ने हमला कर दिया. पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित ने बताया कि वह रोजी-रोटी के लिए मजदूरी करता है और कक्षा 10वीं तक पढ़ाई की है. 10 जनवरी 2026 की रात करीब 10:30 बजे जब वह घर पहुंचा और अपनी भाभी गुंजन हरवंश से खाने के लिए कहा, तो भाभी ने जवाब दिया कि “अपने मां/बहन को बोलो.” इस पर दोनों के बीच वाद विवाद शुरु हो गया. उसी समय उसका बड़ा भाई रविन्द्र हरवंश भी घर आया और गाली-गलौच करने लगा.
आरोप है कि रविन्द्र हरवंश ने घर में रखे डंडे से पीड़ित के सिर पर हमला किया. जिससे उसे चोट लगी. घटना की जानकारी पीड़ित ने अपने बड़े पापा के लड़के सज्जन हरवंश और पड़ोसी कमलेश गिलहरे को दी. चूंकि रात का समय था और फौरन मदद उपलब्ध नहीं थी.
पीड़ित ने अगले दिन 11 जनवरी 2026 को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई. थाने में रिपोर्ट दर्ज करते समय पीड़ित ने कहा कि रिपोर्ट में पूरी घटना उनके बताए मुताबिक लिखी गई है और वे चाहते हैं कि इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जाए, घरेलू विवाद और मारपीट की इस घटना ने स्थानीय लोगों में चिंता पैदा कर दी है,
पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और घायल युवक के बयान के आधार पर जरुरी कार्रवाई करेंगे. घरेलू हिंसा, मारपीट और गाली-गलौच के मामलों में पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे किसी भी हिंसक स्थिति में फौरन थाने या नजदीकी पुलिस को खबर करें. ताकि समय रहते सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB