नंद कुमार पात्रे हत्याकांड के दो साल फरार 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली कामयाबी, पहले ही पकड़े गए 13 आरोपी

Police have succeeded in arresting two of the two accused in the Nand Kumar Patre murder case who were absconding for two years. 13 accused have already been apprehended.

नंद कुमार पात्रे हत्याकांड के दो साल फरार 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली कामयाबी, पहले ही पकड़े गए 13 आरोपी

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले की सिमगा थाना क्षेत्र के ग्राम चंदेरी में दो साल पहले हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मुंगेली से गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में पेश किया है. यह जानकारी पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने दी.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक नंद कुमार पात्रे की मौत के मामले में मुंगेली निवासी आशीष सिंह ठाकुर (उम्र 30 साल) और सैयद वाहिद (उम्र 34 साल) समेत एनी लोहों ने दो साल पहले ग्राम चंदेरी में गंभीर मारपीट की थी. इस मारपीट में नंद कुमार पात्रे (उम्र 31 साल) की मौत हो गई थी. जबकि गोवर्धन पात्रे गंभीर रुप से घायल हो गए थे. इस मामले में सिमगा थाना में हत्या, हत्या का प्रयास, दंगा और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था.
इस मामले में पहले ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. हालांकि कुछ आरोपी फरार रह गए थे. पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर फरार आरोपियों की तलाश फिर से शुरु की गई. तकनीकी जांच और साइबर सेल की रिपोर्ट के आधार पर जानकारी मिली कि दोनों फरार आरोपी मुंगेली जिले में छिपे हुए हैं.
इस खबर पर सिमगा थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुंगेली से आशीष सिंह ठाकुर और सैयद वाहिद को हिरासत में ले लिया. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मारपीट और हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल किया. उन्होंने घटना में शामिल अन्य साथियों की भी जानकारी दी.
पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल हथियार और अन्य सबूत भी जुटा रही है. अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को 11 जनवरी को अदालत में पेश किया. मामले की आगे की जांच जारी है और पुलिस ने अन्य फरार आरोपियों की भी तलाश तेज कर दी है.
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने कहा कि जिले में जुर्म के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, न सिर्फ पुराने मामले सुलझाए जा रहे हैं बल्कि भविष्य में जुर्म रोकने के लिए निगरानी भी बढ़ाई जा रही है. उन्होंने जनता से अपील किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की खबर पुलिस को दें ताकि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके.
इस गिरफ्तारी के बाद नंद कुमार पात्रे के परिजनों को इंसाफ मिलने की उम्मीद बढ़ गई है. पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी मदद ने इस दो साल पुराने हत्या मामले में फरार आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी दिलाई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB