GATE की परीक्षा देने आए 6 मुन्ना भाई गिरफ्तार, रायपुर में पुलिस ने रेड मारकर पकड़ा, फर्जी दस्तावेज और सिम समेत कई सामान जब्त, पूछताछ जारी

Six Munna Bhais arrested for appearing in GATE exam; police raid in Raipur; fake documents, SIM cards and other items seized; interrogation continues

GATE की परीक्षा देने आए 6 मुन्ना भाई गिरफ्तार, रायपुर में पुलिस ने रेड मारकर पकड़ा, फर्जी दस्तावेज और सिम समेत कई सामान जब्त, पूछताछ जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर में इंजीनियरिंग की परीक्षा में कैडिडेट्स बनकर परीक्षा देने वाले 6 मुन्ना भाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी हरियाणा से राजधानी पहुंचे थे. गेट (Graduate Aptitude Test in Engineering) परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे.मुखबिर की खबर पर पुलिसकर्मियों ने डीडी नगर इलाके से गिरफ्तार किया है. आरोपी किसके बुलाने पर रायपुर पहुंचे थे? इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है.
पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल को मुखबिरों से खबर मिली कि दूसरे राज्यों से कुछ युवक रायपुर पहुंचे है. ये आने वाले गेट परीक्षा में आवेदन करने वाले छात्रों की जगह बैठेंगे और उनकी पेपर सॉल्व करेंगे. एसीसीयू और डीडी नगर पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर ठिकाने पर रेड मारी.
इस दौरान आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर सच्चाई बता दी. पुलिस ने आरोपियों के ठिकाने से फर्जी दस्तावेज, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई है.
आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा
डीडी नगर पुलिस ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है. संभावना जताई जा रही है कि ये युवक पहले भी अन्य राज्यों में इसी तरह घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. पुलिस अब इनके नेटवर्क, संपर्क सूत्रों और संभावित ठगी की योजना का खुलासा करने में जुटी है.
बीमा निगम भर्ती के दौरान ये आरोपी हुए थे गिरफ्तार
मुन्ना भाईयों के गिरफ्तार होने का यह प्रदेश में पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी 8 मार्च 2025 में बीआईटी दुर्ग में 29 नवंबर 2022 को नेशनल ओपन स्कूल एग्जाम में 6 जून 2022 को कर्मचारी राज्य बीमा निगम की परीक्षा के दौरान 6 जुलाई 2020 में एसएससीकी परीक्षा के दौरान मुन्ना भाईयों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

गिरफ्तार आरोपियों के नाम
दर्शन सहवाग (26 वर्ष), छुडानी, बहादुरगढ़, जिला झज्जर, हरियाणा
सुमित सहवाग (30 वर्ष), छुडानी, थाना बादली, जिला झज्जर, हरियाणा
लक्ष्मीनारायण उर्फ लक्की (36 वर्ष), भुना, जिला फतेहाबाद, हरियाणा
अमर (32 वर्ष), भुना, जिला फतेहाबाद, हरियाणा
नरेंद्र कुमार (29 वर्ष), निगानी खेड़ा, सदर हिसार, जिला हिसार, हरियाणा
बंटी कुमार (38 वर्ष), भुना, जिला फतेहाबाद, हरियाणा

बरामद सामग्री

  • 03 नग सूक्ष्म ब्लूटूथ ईयर डिवाइस
  • 04 नग ब्लूटूथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस
  • 08 नग मोबाइल फोन
  • 03 नग सिम कार्ड
  • अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
  • नकल से संबंधित सामग्री