छग सिख संगठन द्वारा श्री हजूर साहिब नांदेड़ एवं गुरुद्वारा नानक झीरा बिदर की निशुल्क सचखंड नान्देड़ साहिब यात्रा यात्रा सकुशल पहुंची रायपुर

The free Sachkhand Nanded Sahib Yatra of Shri Hazur Sahib Nanded and Gurdwara Nanak Jhira Bidar organised by CG Sikh Organisation reached Raipur safely.

छग सिख संगठन द्वारा श्री हजूर साहिब नांदेड़ एवं गुरुद्वारा नानक झीरा बिदर की निशुल्क सचखंड नान्देड़ साहिब यात्रा यात्रा सकुशल पहुंची रायपुर

रायपुर : छत्तीसगढ़ सिख संगठन द्वारा श्री हजूर साहिब नांदेड़ एवं गुरुद्वारा नानक झीरा बिदर की निशुल्क धार्मिक यात्रा 12 मार्च को रायपुर के स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा से रवाना हुई थी. प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह चावला, संस्थापक हरपाल सिंह भामरा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सिख, सिंधी एवं हिंदू श्रद्धालु करीब 1200 संगत इस यात्रा का हिस्सा बने. जिसमें 13 बसें और 4 ट्रक की व्यवस्था की गई थी.
रायपुर से रवाना होकर राजनांदगांव गुरुद्वारा और यवतमाल होते हुए नांदेड़ 14 मार्च नांदेड़ साहिब को पहुँची. वहां ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन किए. जिनमें गुरुद्वारा माता साहिब कौर, शिकार घाट, नानकसर, रतनगढ़, हिरा घाट, माल टेकरी और लंगर साहिब प्रमुख हैं.
15 मार्च सचखंड श्री हजूर साहिब में होला महल्ला मनाया गया. जिसके बाद यात्रा बिदर रवाना हुई. 16 मार्च संगत गुरुद्वारा नानक झीरा बिदर में आयोजित कीर्तन दरबार में शामिल हुईं। जहां गुरु नानक देव जी ने टीले से पत्थर हटाकर मीठे जल का प्रवाह किया. फिर वहां से 17 मार्च को यात्रा रायपुर के लिए रवाना हुई. 18 मार्च यात्रा सुबह सकुशल रायपुर पहुँची.
इस यात्रा के प्रमुख सेवादार जत्थेदार प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह चावला, हरपाल सिंह भामरा, गुरुचरन सिंह टैंक, जस्सी सिंह, चरन अरोरा, गुरुभेज सिंह, सागर सिंह, आशु राजपाल, मुरली खेमलानी, राजविंदर सिंह खालसा, रोहित, मोनू सलूजा, नमीत सिंह होरा सहित आदि थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI