निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर को भाजपा ने कर दिया बर्खास्त, तो छत्तीसगढ़िया सर्वसमाज के लोगों ने पंचवटी सभागृह में किया जोरदार सम्मान
When the BJP dismissed the corporation's chairman Nutan Singh Thakur, the people of Chhattisgarh's entire society honoured him in Panchvati auditorium
कोरबा : कोरबा नगर पालिक निगम के चुनाव 2025 में बहुत ही आश्चर्यजनक घटनाएं हो रही हैं. महापौर का सीधे चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल कर ही लिया. लेकिन पार्षदों के द्वारा सभापति के चुनाव में भाजपा पार्षदों की तादाद ज्यादा होने के बावजूद भी भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार हीतानंद अग्रवाल को सिर्फ 18 वोट और भाजपा के बागी उम्मीदवार नूतन सिंह ठाकुर को 33 वोट मिले.
यह पूरे छत्तीसगढ़ के इतिहास में सत्ताधारी भाजपा के लिए शर्मनाक घटना थी. जिसके चलते भाजपा द्वारा नूतनसिंह ठाकुर को पार्टी से बर्खास्त करना पड़ा। यह घटना कोई साधारण घटना नहीं थी. इसके पीछे जरुर बड़े मजबूत हाथ रहे होंगे. जिसमें स्थानीय विधायक और मंत्री लखन देवांगन को भी पार्टी ने शक के दायरे में लिया है. और मंत्री को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया.
पहले यह भाजपा के अंदर की गुटबाजी की लड़ाई दिख रही थी लेकिन अब इस लड़ाई में परदेशिया और छत्तीसगढ़िया के बीच बनती जा रही है. जिस तरह से छत्तीसगढ़ियों के अंदर परदेशियावाद के खिलाफ आक्रोश दबा हुआ था. लगता है अब एक नया उबाल होना दिखाई पड़ रहा है. कोरबा में छत्तीसगढ़ियों को सामने रखकर भाजपा जरुर विधायक, महापौर जीत गई होगी। लेकिन सभापति के चुनाव में यह आक्रोश खुलकर सामने आ चुका है.
अब आगे देखना होगा कि ऊंट किस करवट बैठने वाला है. भाजपा के सामने एक तरफ कुंआ दूसरी तरफ खाई है. कहीं तो कूदना ही होगा। आज की बेहद अहम बैठक में मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर भारती को भी आमंत्रित किया गया था. उन्होंने कहा कि हमारे लिए तो यह घटना कोरबा के विकास और लोकतंत्र के लिए खुशी देने वाली घटना है. जिसका फिलहाल सभी ने स्वागत ही किया है और नवनियुक्त सभापति को बधाईयां दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



