अंधेरे पर भारी कानून का उजाला, घेराबंदी कर पुलिस की रात भर छापामार कार्रवाई, 9 कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, हथियार व अवैध शराब जब्त
The light of law prevails over darkness, police cordoned off the area and conducted raids throughout the night, 9 notorious criminals arrested, weapons and illegal liquor confiscated
बिलासपुर : बिलासपुर शहर की चर्चित मिनी बस्ती जरहाभाठा मंगलवार की रात पुलिस की सघन कार्रवाई से थर्रा उठी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इलाके में रात भर दबिश देकर 9 संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया. जिनके कब्जे से घातक हथियार और अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई। कार्रवाई बुधवार तड़के सुबह तक चलती रही.
पुलिस ने रात 12 बजे के बाद पूरे इलाके को घेर लिया और पूर्व से चिन्हित संदिग्ध घरों व व्यक्तियों पर छापेमारी शुरु की. करीब दर्जन भर मकानों की गहन तलाशी ली गई. जहाँ से लगातार आपराधिक गतिविधियों और नशे के कारोबार की शिकायतें मिल रही थीं.
रेड के दौरान एक घर से 6.2 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई. जबकि तीन अन्य आरोपियों के पास से दो कट्टा और एक छुरी बरामद हुई. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों में कई पूर्व में डकैती, चाकूबाजी और हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामलों में शामिल रह चुके हैं.
गिरफ्तार आरोपी
1. मुकेश उर्फ गोला पिता दरबारी लाल (28)
2. देव सिदार पिता स्व. राज सिदार (20)
3. दीपक बंजारे पिता स्व. कृष्णा बंजारे (28)
4. अभिषेक डिगे पिता स्व. होरीलाल (24)
5. स्वराज कुर्रे पिता स्व. छन्नु लाल (19)
6. सुभाष कुर्रे पिता स्व. छन्नु लाल (22)
7. संतोष यादव पिता स्व. नथूराम (44)
8. साहिल कर्डे पिता स्व. छन्नु लाल (18)
9. राजा सिंह ठाकुर पिता स्व. सुनील सिंह (23)
कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई
तीन आरोपियों पर आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27
एक आरोपी पर आबकारी अधिनियम
पांच आरोपियों पर BNSS की धाराएं 170, 126, 135(3), 129 के तहत मामला दर्ज किया गया.
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान जारी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई का मकसद क्षेत्र में संगठित अपराधों पर अंकुश लगाना और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है. पुलिस का कहना है कि इस तरह की कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
जनता से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधियों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



