जेल से छूटने के बाद 70 साल की बुजुर्ग मां से 5 दिन तक दुष्कर्म, आरोपी बेटा गिरफ्तार, 5 साल की बच्ची से भी कर चूका दरिंदगी

After being released from jail, 70-year-old mother was raped for 5 days, accused son arrested, he had also raped a 5-year-old girl

जेल से छूटने के बाद 70 साल की बुजुर्ग मां से 5 दिन तक दुष्कर्म, आरोपी बेटा गिरफ्तार, 5 साल की बच्ची से भी कर चूका दरिंदगी

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी से शर्मसार कर देने वाला मामला समाने आ रहा है. यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी 70 साल की मां के साथ 4-5 दिनों तक अपनी हवस मिटाई। वृद्ध महिला ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। इससे पहले वो 5 साल की बच्ची से भी दुष्कर्म कर जेल जा चुका है.यह मामला आरंग थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 42 साल का आरोपी जेल से छूटने के बाद बुजुर्ग महिला से छेड़खानी करने लगा. उसने इसका विरोध किया, लेकिन वो नहीं माना। उसने कुछ दिन पहले ही चार से पांच दिनों तक लगातार रेप किया। 15 जुलाई को पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत की.
इसी आरोपी ने साल 2010 में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था. लेकिन 2017 में आरोपी जेल से छूटकर बाहर आ गया. इसके बाद उसने अपनी बुजुर्ग महिला के साथ छेड़छाड़ भी किया।  इस संबंध में भी उसने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी.
हालांकि बाद में पीड़िता ने खुद उसे जेल से छुड़वाया था. लेकिन आरोपी ने इस बार उसी के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि आरोपी बेरोजगार है. नशे का आदी है. उसकी बहने हैं. जिनकी शादी हो चुकी हैं. वो अपनी मां के साथ अकेला घर पर रहता था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB