ट्रांसपोर्ट व्यवसाय के नाम पर करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड पकड़ा गया, पीड़ितों ने आरोपी को खुद खोजकर किया पुलिस के हवाले
The mastermind of a multi-crore fraud in the name of transport business was caught; the victims themselves found the accused and handed him over to the police.
बिलासपुर : ट्रांसपोर्ट व्यवसाय के नाम पर 50 से ज्यादा लोगों को ठगा गया. लेकिन इस बार ठगी का आरोपी पीड़ितों की सतर्कता के चलते पकड़ में आ गया. राजिकशोर नगर, बृज विहार का निवासी आरोपी सुबनों घोषाल को पीड़ितों ने खोजकर सरकण्डा पुलिस के हवाले किया.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबनों घोषाल ने बैंक, फाइनेंस एजेंट और परिवहन विभाग के कर्मचारियों की सांठगाठ से शहर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों के नाम पर वाहनों को फाइनेंस कराया. लेकिन आरोपी लंबे समय तक ईएमआई भुगतान न करने के कारण बैंक ने वाहन सीज कर दिया.
पीड़ित आनिंदो मुखर्जी ने बताया कि उन्होंने आरोपी को ऑनलाइन और चेक के जरिए 65 लाख रुपये दिया. लेकिन फर्जी बैंक गारंटर का जाल उन्हें धोखा दे गया. पीड़ितों में एसईसीएल, बैंक, पावरग्रिड वाहन चालक और आटो चालक शामिल हैं.
सिरगिट्टी और सरकण्डा थानों में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पहले पुलिस ने इसे गैर-संज्ञेय अपराध बताते हुए फैना थमा दिया था. पुलिस से मदद न मिलने पर पीड़ितों ने खुद आरोपी की तलाश शुरु की और सोमवार को उसे पकड़कर सरकण्डा पुलिस के हवाले किया.
सीएसपी निमितेश सिंह परिहार ने बताया कि ट्रांसपोर्ट व्यवसाय के नाम पर बड़ी तादाद में लोगों से सुबनों घोषाल के द्वारा करोड़ों रुपए का लेनदेन किया गया है. पीड़ितों के द्वारा उसे पकड़कर सकरण्डा पुलिस के हवाले किया है. पीड़ितों से पूछताछ करने के बाद एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया है.
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पीड़ितों से पूछताछ के बाद एफआईआर दर्ज करने की तैयारी में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



