शिवम साव गोलीकांड का खुलासा, मर्डर का बदला लेने को बिहार से बुलाए शूटर, 6 आरोपी गिरफ्तार, बाकी फरार बदमाशों की तलाश जारी
Shivam Sao shooting case revealed, shooters called from Bihar to avenge the murder, 6 accused arrested, search continues for remaining absconding criminals.
दुर्ग : दुर्ग जिले के जामुल थाना इलाके में हाल ही में हुई गोली चलाने की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है. पुलिस ने इस हत्या के प्रयास के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मुख्य आरोपी करण साव ने अपने चचेरे भाई की पुरानी हत्या का बदला निकालने के इरादे से यह साजिश रची थी. फरार बाकी बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक 14 नवंबर की शाम जामुल के घासीदास नगर में विकास प्रजापति को जन्मदिन का इवेंट मैनेज करने के बहाने फोन कर बुलाया गया. वहां पहुंचते ही दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और विकास पर पिस्टल से फायरिंग कर दी. गनीमत रही कि गोली सिर्फ उसके कान के पास से सटकर निकल गई. लेकिन वह बाल-बाल बच गया. हमलावर मौके से भाग निकले. विकास ने फौरन पुलिस को खबर दी. जिसके बाद जामुल थाने की टीम ने जांच शुरु कर दी.
जांच के दौरान पुलिस को एक पुराने मामले का सुराग मिला. दिसंबर 2024 में शिवम साव नाम के युवक की हत्या पांच लोगों ने मिलकर की थी. इसी हत्या का बदला लेने के लिए शिवम का चचेरा भाई करण साव ने साजिश की. उसने बिहार के शरीफ से अपने रिश्तेदार को बुलाया और विकास को निशाना बनाने की प्लान बनाई. करण ने रिश्तेदार को मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और पिस्टल सौंप दी. फिर पार्टी के नाम पर विकास को फंसाकर फायरिंग करवा दी.
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में मुख्य साजिशकर्ता करण साव के अलावा उसके छोटा भाई ऋषभ साव, बड़े पापा संजय साव, विनय साव, चाचा संतोष साव और दोस्त सुमित शाह शामिल हैं. ये सभी मिलकर योजना को अंजाम देने में जुटे थे. बाकी फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय हैं.
खास बात यह है कि करण साव पर पहले भी कत्ल की नीयत से फायरिंग का केस दर्ज है. छावनी थाना क्षेत्र के जलेबी चौक के पास उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर ऐसा ही कांड किया था. उस मामले में भी पुलिस ने करण और उसके साथी को पकड़ लिया था. अब इस नई वारदात से पुलिस एलर्ट हो गई है और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई
गिरफ्तार आरोपी
करण साव उम्र 27 साल पता बैकुण्ठ धाम छावनी
ऋषभ त्रिलोचन साव उम्र 21 साल पता पता बैकुण्ठ धाम छावनी
संजय उम्र 58 साल पता बैकुण्ठ धाम छावनी
संतोष उम्र 58 साल पता बैकुण्ठ धाम छावनी
विनय कुमार साव उम्र 66 साल पता बैकुण्ठ धाम छावनी
सुमीत कुमार उम्र 21 साल केम्प 2 छावनी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



