नगर निगम कर्मचारी को जान से मारने की धमकी..भाजपा पार्षद पर लगा गंभीर आरोप, कलेक्टर और पुलिस से लगाई इंसाफ की गुहार

Threat to kill a municipal corporation employee..serious allegation on BJP councilor, appeal for justice made to the collector and police

नगर निगम कर्मचारी को जान से मारने की धमकी..भाजपा पार्षद पर लगा गंभीर आरोप, कलेक्टर और पुलिस से लगाई इंसाफ की गुहार

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी के पार्षद रंगानादम पर नगर निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक मनीष कुमार उपाध्याय ने गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है. इस बारे में उन्होंने कलेक्टर, आयुक्त और संबंधित थाना पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी है.
शिकायत में मनीष उपाध्याय ने बताया कि वह नगर निगम जोन क्रमांक-5 में पदस्थ है. 4 अगस्त को वार्ड नंबर 34 के भाजपा पार्षद रंगानादम अचानक कार्यालय पहुंचे और नाम लेकर गाली-गलौज करने लगे. जब उन्होंने विरोध किया. तो पार्षद ने जान से मारने की धमकी दी. घटना के समय कार्यालय में अन्य स्टाफ भी मौजूद था.
मनीष उपाध्याय का कहना है कि रंगानादम अनैतिक और नियम के खिलाफ काम करवाने का दबाव बनाते हैं. उनका सहायक बल्ली नाम का व्यक्ति बिना सत्यापन के भारी तादाद में राशन कार्ड बनवाने का दबाव डालता है. जब उन्होंने इसका विरोध किया. तो रंगानादम ने कार्यालय में आकर हंगामा किया और अनाप-शनाप आरोप भी लगाए.
शिकायतकर्ता ने यह भी उल्लेख किया है कि अगर भविष्य में उन्हें कोई नुकसान पहुंचता है. तो इसकी जिम्मेदारी सीधे तौर पर पार्षद रंगानादम की होगी. उन्होंने कहा कि वह मानसिक रुप से बेहद तनाव में हैं और अगर समय पर कार्रवाई नहीं की गई तो उन्हें गंभीर संकट का सामना करना पड़ सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB