बुजुर्ग महिला की हत्या, नग्न हालत में कंबल में लिपटी मिली लाश, दुष्कर्म के बाद मर्डर आशंका, इलाके में फैली सनसनी
Elderly woman murdered, body found naked and wrapped in a blanket, suspicion of murder after rape, sensation spread in the area
रायपुर/तिल्दा नेवरा : तिल्दा नेवरा क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. जहां वार्ड क्रमांक 14 में रहने वाली 55 साल की अधेड़ महिला की अज्ञात आरोपी ने बेरहमी से हत्या कर दी. महिला का शव नग्न हालत में चादर से ढंका हुआ उसके घर में पाया गया. जिससे यह मामला और भी गंभीर और जघन्य बन गया है. पुलिस ने इसे प्रथम दृष्टया हत्या का मामला मानते हुए तफ्तीश शुरु कर दी है और दुष्कर्म की आशंका को भी खारिज नहीं किया है. मृतका की पहचान क्षिती निर्मलकर के रुप में हुई है. जो अपने कच्चे मकान में अकेली रहती थी.
मिली जानकारी के मुताबिक महिला रात में घर में सो रही थी. तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने सिर और चेहरे पर भारी वस्तु से वार कर उसकी हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को कम्बल से ढक दिया और मौके से फरार हो गया. बताया जा रहा है कि क्षिति निर्मलकर पिछले कई साल से अपने पति से अलग रहकर अकेली जिंदगी गुजार रही थी.
वारदात की खबर मिलने पर तिल्दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का शव बेहद संदिग्ध हालत में नग्न हालत में मिला. सिर के पिछले हिस्से में गहरी चोट के निशान पाए गए हैं. जिससे इशारा मिलता है कि उनकी हत्या किसी भारी और कठोर वस्तु से की गई होगी. पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई हो सकती है. हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी.
घटना की गंभीरता को देखते हुए तिल्दा थाना पुलिस ने डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को बुलाया. मौके पर पहुंचकर विशेषज्ञों ने घर के हर कोने की जांच की और सबूत इकठ्ठा किए. बताया गया है कि पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं. जिनके आधार पर कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के समय घर में कोई बाहरी व्यक्ति मौजूद था या नहीं.
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है. आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. कत्ल के पीछे की वजह का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है.
मृतका क्षिता निर्मलकर का जीवन बेहद संघर्षपूर्ण रहा. उनके पति कुमार निर्मलकर ने उन्हें कई साल पहले छोड़ दिया था. जिसके बाद वह अकेली रहकर जिंदगी गुजार रही थीं. उनकी एक ब्याही बेटी भी है जो अलग रहती है.
रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. लाल उमेद सिंह ने मामले को बेहद गंभीर और प्राथमिकता का बताते हुए कहा कि "इस मामले में जो भी आरोपी होगा. उसे बख्शा नहीं जाएगा. जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी और कानून के मुताबिक कठोरतम सजा दिलाई जाएगी." पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्य की मदद से घटना के हर पहलु की जांच की जा रही है. ताकि दोषियों को सटीक सजा मिल सके.
इस वारदात के बाद नेवरा सहित पूरे तिल्दा क्षेत्र में डर और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय निवासियों ने महिला की मौत पर गहरा दुख और नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पहली बार इस तरह की वीभत्स घटना हुई है. जिससे महिलाएं और बुजुर्ग डरे हुए हैं. स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने दोषियों को जल्द पकड़ने और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कड़ी सजा देने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



