बारिश से बचने पेड़ के नीचे रुके तीन दोस्त, डाल गिरने से कथा सुनकर घर लौट रहे तीनों दोस्तों की मौत, मृतकों में दो नाबालिग शामिल, गांव में पसरा मातम

Three friends, sheltering from a storm, stopped under a tree, a falling branch killed all three. The tragic accident occurred while they were returning home. Two minors were among the dead, and the village was plunged into mourning.

बारिश से बचने पेड़ के नीचे रुके तीन दोस्त, डाल गिरने से कथा सुनकर घर लौट रहे तीनों दोस्तों की मौत, मृतकों में दो नाबालिग शामिल, गांव में पसरा मातम

कोरबा : छत्तीसगढ़ में बदलते मौसम के बीच कोरबा जिले से एक दुखद हादसे की खबर सामने आई है. तेज आंधी-तूफान और बारिश के दौरान पेड़ की बड़ी डाल टूटकर गिरने से तीन दोस्तों की मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. यह हादसा पाली थाना क्षेत्र के चोरका दांड गांव में हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम मौसम अचानक खराब हो गया. तेज हवा, आंधी और बारिश शुरू होने पर तीन दोस्त बारिश से बचने के लिए एक बड़े पेड़ के नीचे खड़े हो गए. इसी दौरान तेज हवा की वजह से पेड़ की एक भारी डाल अचानक टूटकर उनके ऊपर गिर गई.
हादसा इतना गंभीर था कि तीनों दोस्र्ट उसकी चपेट में आ गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं. आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव का प्रयास किया. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान शिवराम टेकाम उम्र 14 साल, कमलेश बड़ा उम्र 18 साल और दिनेश तिर्की उम्र 17 साल के रूप में हुई है. तीनों चोरका दांड गांव के निवासी और आपस में घनिष्ठ मित्र बताए जा रहे हैं. एक साथ तीन युवाओं की मौत की खबर से गांव में मातम छा गया.
हादसे की खबर मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले में जरुरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. स्थानीय लोगों के मुताबिक क्षेत्र में शाम के समय अचानक तेज आंधी और बारिश शुरु हुई थी. मौसम खराब होने की वजह से कई लोग सुरक्षित स्थानों की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान तीनों दोस्त बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हो गए. लेकिन यह फैसला उनके लिए जानलेवा साबित हुआ.
इस हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में गहरा दुख है. गांव के लोग भी इस हादसे से स्तब्ध हैं. बड़ी त्तादाद में ग्रामीण मृतकों के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं. प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान बड़े पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं के आसपास खड़े होने से बचने की अपील की है. मौसम विभाग भी लगातार लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है. इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और एक ही गांव के तीन युवाओं की असमय मौत से शोक की लहर फैल गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t