राजिम में दर्दनाक हादसा, तालाब में गिरी तेज रफ्तार कार, सहायक नेत्र अधिकारी डॉ. नितेश सिन्हा की मौत, स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर

Tragic accident in Rajim: Speeding car plunges into pond, Assistant Ophthalmologist Dr. Nitesh Sinha dies, Health Department mourns

राजिम में दर्दनाक हादसा, तालाब में गिरी तेज रफ्तार कार, सहायक नेत्र अधिकारी डॉ. नितेश सिन्हा की मौत, स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर

राजिम : राजिम के किरवई गांव में बीते बुधवार की रात एक दर्दनाक हादसे में फिंगेश्वर के जामगांव स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ सहायक नेत्र अधिकारी डॉ. नितेश सिन्हा की मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ जब उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दलदल भरे तालाब में जा गिरी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक डॉ. नितेश सिन्हा अभनपुर ब्लॉक के केन्द्री गांव के निवासी थे और किसी काम से राजिम की तरफ आए हुए थे. देर रात लौटते समय किरवई गांव के पास अचानक उनका कार से नियंत्रण हट गया और कार असंतुलित होकर सीधा तालाब में जा घुसी. इस दौरान आसपास के ग्रामीणों ने फ़ौरन पुलिस को खबर दी. राजिम पुलिस और ग्रामीणों की मदद से कार को बाहर निकाला गया. लेकिन तब तक डॉ. सिन्हा की जान जा चुकी थी. हादसे की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ गई. जामगांव स्वास्थ्य केंद्र के सहकर्मी और अधिकारी स्तब्ध हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t