कबीरधाम जिले में करंट बिछाकर दो बायसन का शिकार, मौके पर पहुंची सीसीएफ की टीम, वन विभाग की कार्रवाई, पांच शिकारी गिरफ्तार
Two bison were hunted by laying electric current in Kabirdham district, CCF team reached the spot, Forest Department took action, five hunters were arrested.
कबीरधाम : भोरमदेव अभयारण्य के चिल्फी पूर्व रेंज के बीट क्रमांक 333 से वन विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है. यहां शिकारियों ने जंगल में करंट लगाकर एक हफ्ते के भीतर दो बायसन का शिकार कर लिया.
खबर मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. जहां बायसन के अवशेष बरामद हुए. जांच के दौरान यह सामने आया कि शिकारियों ने जंगल में करीब 3 से 4 किलोमीटर तक बिजली के तार बिछाकर करंट लगाया था. इसी करंट की चपेट में आकर दोनों बायसन की मौत हुई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए वन अधिकारियों ने तुरंत डॉग स्क्वॉड को बुलाया और व्यापक तलाशी अभियान शुरु किया.
तलाशी के दौरान कई स्थानों से करंट बिछाने में उपयोग किए गए तार जप्त किए गए. डॉग स्क्वॉड की मदद से मिली सुरागों के आधार पर वन विभाग ने आरपी सल्हेवरा क्षेत्र से पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के घरों पर छापेमारी के दौरान बायसन के मांस के अवशेष भी मिले. जिससे शिकार की पुष्टि हुई है.
वन्य प्राणियों की सुरक्षा पर राज्य और केंद्र सरकार करोड़ों रुपये खर्च करती हैं. इसके बावजूद इस तरह की घटनाओं पर रोक न लग पाना विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है. इससे पहले भी इस इलाके में करंट लगाकर शिकार किए जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं.
सीसीएफ Satovisha Samajhdar ने बताया कि घटना की भनक लगते ही वन मंडल अधिकारी और वन अमला मौके पर पहुंच गए थे. आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है. मोबाइल टावर लोकेशन डेटा भी खंगाला जा रहा है. ताकि शिकार में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



