सड़क हादसे में दो स्कूली बच्चों की मौत, एक घायल, इलाज जारी, कार ने पीछे मारी टक्कर, परिजनों में पसरा मातम, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Two school children died in a road accident, one injured, treatment continues, car hit from behind, mourning spread among family members, huge anger among villagers.

सड़क हादसे में दो स्कूली बच्चों की मौत, एक घायल, इलाज जारी, कार ने पीछे मारी टक्कर, परिजनों में पसरा मातम, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

सारंगढ़ : बुधवार सुबह सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सरिया नगर पंचायत क्षेत्र के अटल चौक में तेज रफ्तार कार की ठोकर से दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई. वहीं एक अन्य को गंभीर चोट आई है. इस हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. पुलिस ने स्थल पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. यह मामला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरपाली निवासी मेघनाथ पटेल अपने अपनी बेटी के अलावा  गांव के अन्य बच्चे को लेकर स्कूल छोड़ने जा रहा था. इसी दौरान गांधी चैक की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ब्रेजा कार नम्बर CG13 AT 9955 के चालक सजन अग्रवाल निवासी बरमकेला ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पीछे से उन्हें जोरदार ठोकर मार दिया.
तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाईक सवार तीनों गिरकर बेहोश हो गए. इस घटना में मौके पर ही  हर्षित पटेल की मौत हो गई. और मेघनाथ पटेल और उसकी बेटी जिया पटेल की नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ रेफर कर दिया. इसी बीच इलाज दौरान रायगढ अस्पताल में जिया पटेल की भी मौत हो गई और उसके पिता मेघनाथ पटेल की हालत नाजुक बनी हुई है.
अखिलेश्वर पटेल उम्र 56 साल ने बताया कि सुबह साढ़े 8 बजे उसके नाती हर्षित पटेल पिता रामेश्वर पटेल उम्र 7 साल को गांव के ही रहने वाले मेघनाथ पटेल अपनी मोटर सायकल में लेकर भारत माता पब्लिक स्कुल पुजेरीपाली छोड़ने जा रहा था. इस दौरान मेघनाथ पटेल की बेटी जिया पटेल 7 साल भी उसके साथ थी. 9 बजे के आसपास स्टेशनरी सामान खरीदकर जब वे स्कूल जा रहे थे. इसी बीच अटल चैक के कार चालक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.
अखिलेश्वर पटेल की रिपोर्ट के बाद सरिया पुलिस कार चालक सजन अग्रवाल के खिलाफ धारा 105, 125 (ए) 281 के तहत जुर्म दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है. स्थानीय लोगों ने वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. साथ ही हादसे के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा शुरु हो गई है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t