मुख्यमंत्री साय के कार्यक्रम में हंगामा, सुरक्षा कर्मियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक, नेताओं के हस्तक्षेप से टला विवाद
Uproar at Chief Minister Sai's event, heated exchange between security personnel and BJP workers; political leaders intervene to avert the dispute.
बिलासपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के रहंगी प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रम में उस समय हंगामा हो गया. जब भाजपा कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी बहस हो गई. बताया जा रहा है कि कुछ भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए आगे बढ़ रहे थे. इसी दौरान सुरक्षा में तैनात जवानों ने उन्हें निर्धारित क्षेत्र से आगे जाने से रोक दिया. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरु हो गई. जो कुछ देर में बहसबाजी में बदल गई.
हालात को बिगड़ता देख मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं ने हस्तक्षेप किया और कार्यकर्ताओं को समझाइश दी. काफी समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और कार्यक्रम सुचारु रुप से शुरु हुआ. घटना के दौरान कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा.
बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर जिले के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 263 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 89 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इनमें सड़क, पुल, अस्पताल और सिंचाई परियोजनाएं प्रमुख हैं. साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कई ग्रामीण मार्गों का भी उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री साय प्रदेश के 24.28 लाख किसानों के खातों में 10 हजार 324 करोड़ रुपये की राशि भी अंतरित की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



