अचानक खेत में ताजा कब्र देखकर ग्रामीणों के उड़े होश, 30 मई से लापता महिला की गड़ी हुई लाश, सामाजिक अलगाव की खौफनाक हकीकत आई सामने
Villagers were shocked to discover a fresh grave in a field, the body of a woman missing since May 30th buried, revealing the horrifying reality of social isolation.
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से सामने आया. शुरुआत में किसी सनसनीखेज क्राइम थ्रिलर जैसा लग रहा था. एक शांत गांव, खेत के बीच ताजा कब्र और 30 मई से लापता महिला... इन तमाम कड़ियों ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी. लेकिन जब धमतरी पुलिस ने मामले की तह तक जाकर जांच की, तो सामने आई कहानी किसी अपराध की नहीं, बल्कि सामाजिक अलगाव की ऐसी खौफनाक तस्वीर थी जिसने इंसानियत पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यह मामला बोरई थाना क्षेत्र के आमानारा गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आमानारा गांव में एक खेत में ताजा खुदी हुई कब्र मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था. शुरुआती छानबीन में पता चला कि कब्र में दफन शव बिंदा बाई की है. जो 30 मई से अचानक लापता थीं. गांव में ऑनर किलिंग या हत्या कर शव छिपाने जैसी अफवाहों ने माहौल को बेहद तनावपूर्ण बना दिया था. जिसके बाद पुलिस ने मुस्तैदी से जांच शुरू की.
इस मामले का रहस्य तब सुलझा जब पुलिस ने जिला अस्पताल के रिकॉर्ड और मेडिकल दस्तावेजों का सत्यापन किया. जांच में यह पूरी तरह साफ हो गया कि मृतका बिंदा बाई लंबे समय से बीमार थीं. तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां 30 मई को इलाज के दौरान उनकी स्वाभाविक मौत हो गई. पुलिस को इस मामले में किसी भी तरह की आपराधिक साजिश या हत्या का कोई सबूत नहीं मिला है.
जांच के दौरानमामले का सबसे संवेदनशील और झकझोर देने वाला पहलू सामने आया. पुलिस के मुताबिक मृतका का परिवार पिछले करीब पांच साल से गांव में सामाजिक बहिष्कार का दंश झेल रहा था.
दरअसल मृतका का पति दो पत्नियों के साथ रहता था. जिससे नाराज होकर समाज के कुछ लोगों ने परिवार का हुक्का-पानी बंद कर दिया था. उन्हें किसी भी सामाजिक कार्यक्रम या सामुदायिक सहयोग से पूरी तरह अलग-थलग कर दिया गया था.
समाज की इसी संवेदनहीनता की वजह से अंतिम संस्कार के समय मृतका के शव को कंधा देने के लिए गांव से कोई आगे नहीं आया. जब बेबस पति को चार कंधे नसीब नहीं हुए, तो उसने मजबूरी में अपनी पत्नी के शव को अकेले ही घर के पीछे स्थित बाड़ी (खेत) में दफना दिया, यही दफन स्थल बाद में ग्रामीणों के लिए रहस्यमयी कब्र बन गया.
धमतरी पुलिस ने आधिकारिक तौर पर साफ कर दिया है कि अस्पताल के पुख्ता दस्तावेजों और गवाहों के बयानों के आधार पर यह मामला पूरी तरह गैर-आपराधिक है. चूंकि महिला की मौत बीमारी की वजह से हुई थी और इसमें कोई शक नहीं है. इसलिए शव को कब्र से बाहर निकालने की कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी. पुलिस फिलहाल अपनी वैधानिक कागजी प्रक्रिया पूरी कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



