SIR के काम में BLO ने की लापरवाही तो एक्शन में आया विभाग, सहायक शिक्षक को छुट्टी लेना पड़ा भारी, जिला शिक्षा अधिकारी ने किया सस्पेंड
When the BLO was negligent in the work of the SIR, the department took action, the assistant teacher had to take leave, the District Education Officer suspended him.
बलरामपुर : बलरामपुर में निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले सहायक शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि शिक्षक की ड्यूटी विशेष गणन पुनरीक्षण कार्य में लगाया गया था. लेकिन उसने काम में लापरवाही बरतते हुए अवकाश स्वीकृत कराये बगैर ही काम से गैरहाजिर था. जिस पर जिला शिक्षाधिकारी ने एक्शन लेते हुए सहायक शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी बलरामपुर के प्रस्ताव और निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रामानुजगंज के आदेश पर सहायक शिक्षक अशोक यादव को मतदान केंद्र क्रमांक-237 फतेहपुर में अविहित अधिकारी के रुप में एसआईआर काम सौंपा गया था.
लेकिन इस जिम्मेदारी के बाद भी शिक्षक ने इस काम में दिलचस्पी नहीं ली. लापरवाही बरती और निर्वाचन कार्य में सहयोग न करते हुए बगैर अवकाश स्वीकृत कराये गायब रहा. जिसकी शिकायत मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने सहायक शिक्षक पर एक्शन लेते हुए फौरन उसे सस्पेंड कर दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



