पत्नी ने ईसाई धर्म अपनाया तो पति ने लगाई फांसी, दीवार पर लिखा सुसाइड नोट, ससुराल वालों पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का जिक्र

When the wife converted to Christianity, the husband hanged himself, wrote a suicide note on the wall, mentioned the in-laws pressuring him to convert

पत्नी ने ईसाई धर्म अपनाया तो पति ने लगाई फांसी, दीवार पर लिखा सुसाइड नोट, ससुराल वालों पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का जिक्र

बालोद : बालोद जिले से खुदकुशी का मामला सामने आ रहा है. यहां अर्जुन्दा थाना क्षेत्र में एक पति ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है. बताया जा रहा है कि पत्नी के ईसाई धर्म अपनाने और बार-बार विवाद कर मायके जाने से पति आहत था. खुदकुशी से पहले पति ने घर की दिवार पर सुसाइड नोट भी लिखा है. मामले में पुलिस ने जांच शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक अर्जुंदा नगर वार्ड क्रमांक 11 के रहने वाले गजेंद्र देवांगन उर्फ सूरज देवांगन पिता चंद्रशेखर देवांगन उम्र 35 साल वार्ड नम्बर 11 का निवासी की पत्नी राजेश्वरी देवांगन ने इसाई धर्म को अपना लिया था. इस बात से पति आहत था. पति और पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था. पत्नी बच्चों को छोड़कर बार-बार मायके चली जाती थी. इस बात की जानकारी पति गजेंद्र ने पुलिस थाने में भी 8 दिसंबर को दी थी.
लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर पति गजेंद्र देवांगन ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. खुदकुशी से पहले गजेंद्र ने दीवार पर सुसाइड नोट भी लिखा है. जिसमें पत्नी, सास, ससुर और साले पर गंभीर आरोप लगाया है. साथ ही एक व्यक्ति का नाम लिखकर 50 हजार वापस नहीं करने का भी आरोप लगाया है.
घटना स्थल से पुलिस को बाइबिल और मृतक के पेंट के जेब से 18890 रुपए मिला है. ई स्टांप में एक दान पत्र भी मिला है. इस मामले में अर्जुन्दा पुलिस ने धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए गुंडरदेही भेज दिया. पीएम रिपोर्ट आने में बाद कई लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है. पुलिस जांच में जुट गई है.
इससे पहले छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भी ऐसा ही मामला सामने आया था. जब एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. युवक का आरोप था कि उसकी पत्नी धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव दे रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

बाड़ी में कचरा जला रही महिला आग की चपेट में आई 

वहीं बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में आग की चपेट में आने से महिला झुलस गई। इस दौरान उसे बचाने आया पति भी आग की चपेट में आ गया। इसके बाद पडोसियों ने इसकी जानकारी 108 वाहन को दी। सूचना मिलते ही 108 वाहन मौके पर पहुंची.
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना ग्राम काड़े गांव की है. बताया जा रहा है कि, सन्तोषी बघेल अपने घर के बाहर बाड़ी में कचरा जला रही थी. इसी दौरान वह आग की चपेट में आ गई. पत्नी को बचाने के दौरान पति ओमप्रकाश बघेल भी आग की चपेट मे आ गया. इसके बाद पडोसियों ने इसकी जानकारी 108 वाहन को दी. सूचना मिलते ही 108 वाहन मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद की हालत नाजुक होने पर उसे राजनांदगांव रेफर कर दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI