साथ नहीं सोने पर पत्नी को उतारा मौत के घाट, पति ने हाथ-मुक्के और डंडे से मारा, फरार होने से पहले आरोपी रामनाथ गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

Wife beaten to death by husband for refusing to sleep with him; he assaulted her with his fists and a stick. The accused, Ramnath, was arrested and sent to jail before he could flee.

साथ नहीं सोने पर पत्नी को उतारा मौत के घाट, पति ने हाथ-मुक्के और डंडे से मारा, फरार होने से पहले आरोपी रामनाथ गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मामूली बात पर हाथ-मुक्के अलावा डंडे से पीट- पीटकर अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी. थाना कापू पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपी पति को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. यह मामला कापू थाना क्षेत्र का है.
कापू के ग्राम पारेमेर में महिला की हत्या
मिली जानकारी के मुताबिक 28 जून 2026 की सुबह थाना कापू पुलिस को ग्राम पारेमेर में एक महिला की हत्या की खबर मिली. खबर मिलते ही थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे. मौके पर जीतो बाई मंझवार उम्र 43 साल का शव उसके घर में मिला. पुलिस द्वारा मौके पर मर्ग पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और चिकित्सक से शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट हासिल की गई.
मर्ग जांच और मिले सबूतों के आधार पर मृतिका के पति रामनाथ मंझवार द्वारा हत्या किया जाना पाए जाने पर थाना कापू में अपराध क्रमांक 104/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरु की गई.
फरार होने से पहले घेराबंदी कर आरोपी गिरफ्तार
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि गिरफ्तारी से बचने आरोपी गांव से फरार होने की तैयारी में है. पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी रामनाथ मंझवार पिता सेलठू राम मंझवार उम्र 50 साल निवासी ग्राम पारेमेर, थाना कापू को पकड़ लिया. पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि घटना की रात पत्नी के साथ मामूली विवाद हुआ था. बीते राम खाना-पीना के बाद जीतो बाई आंगन में सो गई थी. जिसे रामनाथ ने घर अंदर जाकर सोने के लिए बोला. जीतो बाई के नहीं जाने पर झगड़ा विवाद कर पहले हाथ मुक्के से मारपीट किया फिर लकड़ी के डंडे से हमला किया और उसकी मौत हो गई.
आरोपी के बयान के आधार पर वारदात में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा और घटना के समय पहने हुए कपड़े विधिवत ई-साक्ष्य और वीडियोग्राफी के साथ जब्त किए गए. पुख्ता साबुत पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
आरोपी
रामनाथ मंझवार पिता सेलठू राम मंझवार उम्र 50 साल निवासी ग्राम पारेमेर, थाना कापू जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t