पत्नी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, 6 महीने की बेटी को छोड़कर बेटे को लेकरआरोपी पति फरार, इलाके में फैली सनसनी
Wife strangled to death, accused husband absconded with son leaving behind 6 month old daughter, sensation spread in the area
कोरबा : छत्तीसगढ़ के उर्जाधानी कोरबा में पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है. विवाद के बाद आक्रोशित पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के रामसागरपारा की है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा के कोतवाली क्षेत्र के रामसागर पारा में रहने वाले आरोपी राजकुमार राजपूत और दुर्गा देवी राजपूत उम्र 30 साल की दो साल पहले शादी हुई थी. उनके बीच शादी के कुछ वक्त बाद से ही विवाद होते रहता था. मृतिका के परिजन बताया कि रविवार दोपहर भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था. कुछ देर बाद घर से बच्चे के रोने की आवाज आने लगी. जिसके बाद पड़ोसी ने जाकर देखा तो दुर्गा देवी राजपूत की लाश जमीन पर पड़ी हुई थी. पति राज कुमार राजपूत घर से फरार था. राजकुमार ने गला घोंटकर अपनी पत्नी दुर्गा को मौत के घाट उतार दिया था.
पड़ोसियों ने फौरन कोतवाली पुलिस को खबर दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले की हकीकत सामने आएगी. फिलहाल, फरार पति की तलाश की जा रही है. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.
लोगों का कहना है कि दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि बात इतनी आगे बढ़ जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है कोरबा में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं. कुछ महीने पहले ही एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी. दोनों मामलों में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है.
आरोपी ने मृतका के शव के पास अपनी 6 साल की बच्ची को छोड़ दिया. जबकि 5 साल के बेटे को लेकर फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



