विश्व आदिवासी दिवस राजनीति की भेंट चढ़ गया- अमरजीत भगत, आदिवासी मुख्यमंत्री होते हुए नहीं मनाया गया- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
World Tribal Day has become a victim of politics- Amarjeet Bhagat, it was not celebrated despite having a tribal Chief Minister- Former Chief Minister Bhupesh Baghel
विश्व आदिवासी दिवस राजनीति की भेंट चढ़ गया- अमरजीत भगत
अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ में विश्व आदिवासी दिवस को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने सरगुजा में अपने निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने सरकार के उदासीन रवैये पर जमकर नाराजगी जताई और कहा कि विश्व आदिवासी दिवस राजनीति की भेंट चढ़ गया.
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे आदिवासी बहुल राज्य में, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खुद आदिवासी समाज से हैं. वहां न तो कोई बड़ा आयोजन हुआ और न ही किसी का सम्मान किया गया. भगत ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री समेत पूरा मंत्रिमंडल किसी भी कार्यक्रम से दूर रहा. जिससे आदिवासी समाज में गहरी नाराजगी फैल गई है. इसका असर आने वाले दिनों में दिख सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
आदिवासी मुख्यमंत्री होते हुए नहीं मनाया गया- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
बिलासपुर : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर जिले के कोटा में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में राज्य सरकार और RSS पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आदिवासी बाहुल्य राज्य में आदिवासी मुख्यमंत्री तो है. लेकिन सरकार की तरफ से विश्व आदिवासी दिवस पर कोई भी कार्यक्रम नहीं कराया गया.
उन्होंने कहा कि सीएम विष्णुदेव साय ने आदिवासी दिवस मनाने के लिए प्रोटोकाल जारी किया था. लेकिन संघ कार्यालय से आदेश आ गया कि आदिवासी दिवस नहीं मनाना है. इसलिए उन्होंने कहीं भी कार्यक्रम आयोजित नहीं कराया. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि विष्णुदेव शेषनाग की सैय्या पर सो रहे हैं.
कोटा के डीकेपी हाई स्कूल मैदान में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि जो अधिकार सरकार ने दिए है. उन अधिकारों का हनन हो रहा है. पेशा कानून का कोई पालन नहीं हो रहा है. वन अधिकार और पर्यावरण अधिनियम का उल्लंघन हो रहा है. इस प्रदेश में आदिवासियों का रोजगार भी छीना जा रहा है. आदिवासियों और उनकी पहचान मिटाने का काम भी किया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



