CG News : नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 6 महीने की बच्ची की मौत, दो जवान और माँ घायल....

CG News : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नए साल के पहले दिन नक्सली घटना घटनी है. यहां के गंगालूर इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस एनकाउंटर में फायरिंग और क्रॉस फायरिंग के

CG News : नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 6 महीने की बच्ची की मौत, दो जवान और माँ घायल....

CG News : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नए साल के पहले दिन नक्सली घटना घटनी है. यहां के गंगालूर इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस एनकाउंटर में फायरिंग और क्रॉस फायरिंग के दौरान एक 6 महीने की नवजात बच्ची की मौत हो गई. इस घटना में इस बच्ची की मां घायल हो गई. फायरिंग में दो डीआरजी जवान भी घायल हुए हैं.

बीजापुर में गंगालूर के मुतवंडी गांव में यह नक्सल एनकाउंटर हुआ. इस एनकाउंटर में डीआरजी के दो जवान घायल हो गए. जबकि नक्सलियों की क्रॉस फायरिंग में गांव की 6 महीने की बच्ची की मौत हो गई. बच्ची की मां को हाथ में गोली लगी है. घटना के बाद पीड़ित परिवार की मदद के लिए सुरक्षाबलों की टीम गांव में मौजूद है. महिला का इलाज नजदीकी अस्पताल में कराया जा रहा है.