IPL क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ एक्शन, शिवा टेलीकॉम में पुलिस की रेड, 3 लाख कैश समेत दो सटोरिए गिरफ्तार

Action against online betting during IPL cricket match, police raid in Shiva Telecom, two bookies arrested with Rs 3 lakh cash

IPL क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ एक्शन, शिवा टेलीकॉम में पुलिस की रेड, 3 लाख कैश समेत दो सटोरिए गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर में खम्हारडीह पुलिस ने IPL क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ कार्यवाही की है. खम्हारडीह पुलिस ने टेलीकॉम में रेड मारकर 3 लाख नगद रकम के साथ दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को खबर मिली कि थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत राजीव नगर क्रिस्टल आर्केट स्थित शिवा टेलीकॉम में कुछ व्यक्ति आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान मोबाईल फोन में ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं. जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया.
पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम जय मोटवानी और गौतम मदनानी होना बताया. टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान किंगडम ऐप व I4U777 के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित करना पाया गया.
जिस पर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में इस्तेमाल 3 नग मोबाईल, 8 नग मोबाईल स्क्रीन शाट, 1 नग सट्टा-पट्टी कापी और 1 नग पेन जुमला कीमत करीब 3,00,000/- रुपये जप्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 84/25 धारा छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6, 7 का जुर्म दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किया गया.
गिरफ्तार आरोपी
01. जय मोटवानी पिता रमेश मोटवानी उम्र 35 साल निवासी सेक्टर-04 देवेन्द्र नगर थाना देवेन्द्र नगर जिला रायपुर
02. गौतम मदनानी पिता निर्मल मदनानी उम्र 38 साल निवासी महावीर नगर मयूर पार्क थाना राजेन्द्र नगर जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB