गड्ढे में जा गिरा मासूम, राहगीर ने बचाई बच्चे की जान, नगर निगम की बड़ी लापरवाही आई सामने, रोड कटिंग पैकिंग शुल्क के नाम पर अवैध वसूली अलग
An innocent child fell into a pit, a passerby saved the child's life, the Municipal Corporation's gross negligence came to the fore, illegal collection in the name of road cutting and packing charges is separate
रायपुर : नगर निगम की बड़ी लापरवाही से एक मासूम की जान पर बन आई थी. शहर में गंदे पानी की शिकायत को लेकर नगर निगम द्वारा गड्ढा खोदा गया था. उस गठ्ठे में एक मासूम बच्चा गिर गया. एक राहगीर ने उस मासूम बच्चे की जान बचाई. इस घटना से लोगों में काफी आक्रोश है.
मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात शीतला मंदिर छत्तीसगढ़ नगर के पास गंदे पानी की शिकायत को लेकर नगर निगम द्वारा गड्ढा खोदा गया था. समस्या दूर हुई या नहीं यह साफ नहीं हो पाया है लेकिन निगम के अमले मे गड्ढे को खुला छोड़ दिया. जिसमें रात वहां खेल रहा 3 साल का बच्चा गड्ढे खेलते खेलते जा गिरा. गड्ढा पानी से लबालब था. बच्चा छटपटा रहा था.
गनीमत रही कि वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार की नजर पड़ गई और देखते ही बाइक सवार ने बाइक छोड़ कर गड्ढे में छलांग लगाई और बच्चे के बाहर निकाला. यह देखते मोहल्ले वाले भी वहां पहुंचे. बाइक सवार भी अपने बच्चे के साथ कहीं जा रहा था. इस घटना का सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया है.
बता दें कि निगम किसी भूमिगत काम के लिए अनुमति देने से पहले रोड कटिंग शुल्क के नाम पर हजारों रूपए वसूलता है. यह वसूली ठेकेदार ये जरिए जोन कार्यालय द्वारा की जाती है. इसके बाद भी रोड पैकिंग का काम निगम नहीं करता. उल्टे ठेकेदार ही लोगों से एक्स्ट्रा पैसे लेकर गड्ढा भराई करते हैं. इतना ही नहीं रोड कटिंग की अनुमति देने वार्ड पार्षद भी उसी ठेकेदार के जरिए चढ़ावा वसूलते हैं. लेकिन गड्ढे पाटने की जिम्मेदारी नहीं लेते.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



