लव मैरिज करने वाले पति ने चरित्र शंका में नगर सैनिक पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी सोहन साहू को किया गिरफ्तार
The husband who had a love marriage killed his Nagar Sainik wife due to suspicion of her character, police arrested the accused Sohan Sahu
गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. जहां पति ने चरित्र संदेह के चलते अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. मृतका ओमिका ध्रुव पांडुका थाने में नगर सैनिक के पद पर पदस्थ थीं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक 12 अप्रैल को थाना पांडुका को खबर मिली कि ग्राम पंचायत बारुका के आश्रित ग्राम राउत डेरा और राचरडेरा के बीच बिसली डेरा के जंगल में एक महिला का शव पड़ा हुआ है. खबर मिलते ही थाना प्रभारी उप निरीक्षक जयप्रकाश नेताम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बरामद कर पंचनामा और पहचान की कार्रवाई की. मृतका की पहचान ओमिका ध्रुव उम्र 32 साल निवासी मुरमुरा, थाना पांडुका के रुप में हुई. मृतिका के गले में नाखून के निशान मिले.
पूछताछ में मृतका की मां ने बताया कि ओमिका ने वर्ष 2014 में गांव के ही राजमिस्त्री का काम करने वाले सोहन राम साहू से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था. उनके दो बच्चे भी हैं. पिछले एक हफ्ते से ओमिका अपने मां के घर रह रही थी. हास्टल ड्यूटी के बाद छुट्टी पर घर आई थी. विवाह के 10 साल बाद पति सोहन राम के मन में पत्नी के चरित्र को लेकर शक पनपने लगा. इसी शक के चलते उसने सुनसान जंगल में ले जाकर गला घोंटकर ओमिका की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया
ओनिका गरियाबंद के छात्रावास में नगर सैनिक के रुप में तैनात थी. ड्यूटी ज्वाइन करने पति के साथ बाइक से वापस जा रही थी. दोनों गांव से 10 किमी आगे पहुंचे थे. इसी बीच दोनों का विवाद हो गया. इस दौरान पति ने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी. बताया जा रहा कि चरित्र शंका को लेकर आए दिन दोनों में विवाद होते रहता था.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी सोहन राम साहू उम्र 33 साल निवासी मुरमुरा, के खिलाफ धारा 103(1) भादंवि (हत्या) और अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(2)(vक) के तहत जुर्म दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
गिरफ्तार आरोपी
सोहन राम साहू पिता खोरबाहरा साहू उम्र 33 साल निवासी मुरमुरा थाना पांडुका जिला गरियाबंद
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



