मवेशियों के साथ दरिंदगी, एक ही रात में 17 बकरा-बकरियों की संदिग्ध मौत से सनसनी, हत्या या कुछ और?, सदमे में गरीब परिवार, ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा

Brutality against cattle, the suspicious deaths of 17 goats in a single night, causing a sensation, murder or something else? Poor families in shock, and various discussions among villagers.

मवेशियों के साथ दरिंदगी, एक ही रात में 17 बकरा-बकरियों की संदिग्ध मौत से सनसनी, हत्या या कुछ और?, सदमे में गरीब परिवार, ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा

बिलासपुर/तखतपुर : तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चितावर में एक बेहद मार्मिक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां एक गरीब परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा बनी बकरे-बकरियों की एक ही रात में अचानक मौत हो गई. इस घटना से परिवार पर आर्थिक संकट का गहरा साया छा गया है. फिलहाल तखतपुर इस पुरे मामले की जांच मे जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक चितावर निवासी प्रेम लाल विरकों रोजाना की तरह अपने बकरा-बकरियों को शाम के समय चराने के बाद घर के आंगन में बांधकर सो गए थे. लेकिन सुबह जब वे उठे तो उनके होश उड़ गए. आंगन में एक-दो नहीं बल्कि सभी 17 बकरा-बकरियों की लाशें पड़ी थीं.  इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल है.
बताया जा रहा है कि नया आवास पारा, सरपंंच प्रतिनिधि के प्लॉट के निकट मृत मिले बकरे-बकरियों की हालत बेहद भयावह थी. कई बकरियों की अंतड़ियां तक बाहर निकल आई थीं. यह मंजर देख पशुपालक और उसके परिवार के सदस्य सदमे में आ गए. आठ सदस्यीय इस परिवार के लिए यही पशु आजीविका का एकमात्र साधन थे. जिनके अचानक खत्म हो जाने से परिवार पर लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.
ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं. कुछ लोगों का मानना है कि किसी जंगली जानवर के हमले से यह घटना हुई है. हालांकि असल वजह का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा. घटना की खबर सरपंच प्रतिनिधि देवा सिंगरौल द्वारा तखतपुर थाने में दी गई है. साथ ही राजस्व विभाग के पटवारी और आरआई को भी मौके की जानकारी देकर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की गई है. फिलहाल तखतपुर इस पुरे मामले की जांच मे जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t