कांग्रेस नेत्री बगावत कर बनी निर्दलीय प्रत्याशी, पूर्व पीसीसी चीफ के बेटे और नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, पूर्व पार्षद ने भाजपा का थामा दामन

Congress leader rebelled and became an independent candidate, former PCC chief's son and city block Congress president resigned, former councilor joined BJP

कांग्रेस नेत्री बगावत कर बनी निर्दलीय प्रत्याशी, पूर्व पीसीसी चीफ के बेटे और नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, पूर्व पार्षद ने भाजपा का थामा दामन

कांग्रेस नेत्री बगावत कर बनी निर्दलीय प्रत्याशी

दुर्ग : नगर निगम चुनाव के  लिये कांग्रेस की सूची घोषित होते ही बगावत के सुर तेज हो गए. टिकट वितरण से असंतुष्ट कांग्रेस नेत्री प्रीति साहू ने वार्ड नंबर 34 से निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में नामांकन दाखिल कर दिया. उन्होंने कहा कि वे अब  निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेगी.
कांग्रेस के चुनावी पैनल में वार्ड 34 से प्रीति साहू प्रबल दावेदार थी. लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में प्रीति साहू ने काफी मेहनत की थी. टिकट कटने की वजह से प्रीति साहू ने निर्दलीय चुनाव लडऩे का फैसला किया. प्रीति साहू ने दावा किया है कि उनकी जीत तय है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

पूर्व पीसीसी चीफ के बेटे ने दिया इस्तीफा

रायपुर : चुनाव चयन समिति के फैसले से नाराज होकर पूर्व पीसीसी चीफ रहे स्व परसराम भारद्वाज के पुत्र संजय शेखर भारद्वाज ने पार्टी से ही इस्तीफा दे दिया. वहीं गौरेला नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमोल पाठक और पेंड्रा के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास ने अपने पद से इस्तीफा दिया है. दरअसल, अमोल पाठक गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष की दावेदारी ठोक रहे थे. आख़री समय में अमोल की जगह अशोक शर्मा को प्रत्याशी घोषित कर दिया. जिसके बाद अमोल पाठक ने अपना इस्तीफा जीपीएम जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव को सौंप दिया.
इसी तरह पेंड्रा कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास ने भी चुनाव चयन समिति के फैसले से नाराज होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया.
गौरेला-पेंड्रा-मारवाही जिला उपाध्यक्ष शंकर पटेल ने भी अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया. अपने इस्तीफे की वजह शंकर पटेल ने नगर पालिका पेंड्रा के चुनाव में टिकट आवंटन में विसंगति को बताया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

पूर्व पार्षद ने भाजपा का थामा दामन

अंबिकापुर : अंबिकापुर नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. पूर्व पार्षद विजय सोनी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और भाजपा का दामन थाम लिया है. साथ ही कई कांग्रेसी नेता भी भाजपा में शामिल हो गए हैं. भाजपा में शामिल होने के बाद अब पार्टी ने 10 पार्षदों के नाम को होल्ड कर दिया है. बताया जा रहा है कि इनमें से कई नेताओं को पार्षद प्रत्याशी बनाया जा सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI