बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले लोगों में भारी गुस्सा, ट्रेन फूंका, 5 की मौत

बांग्लादेश : बांग्लादेश में कल यानी 7 जनवरी को आम चुनाव हैं। यहां राज्य की वर्तमान शेख हसीना सरकार के खिलाफ लोगों में भारी गुस्सा है। जिसके चलते दो दिन पहले कई विपक्षी नेताओं ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। अब

बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले लोगों में भारी गुस्सा, ट्रेन फूंका, 5 की मौत

बांग्लादेश : बांग्लादेश में कल यानी 7 जनवरी को आम चुनाव हैं। यहां राज्य की वर्तमान शेख हसीना सरकार के खिलाफ लोगों में भारी गुस्सा है। जिसके चलते दो दिन पहले कई विपक्षी नेताओं ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। अब चुनाव से ठीक पहले उपद्रवियों ने एक ट्रेन में आग लगा दी,जिससे 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। आग के हवाले की गई बेनापोल एक्सप्रेस के चार डिब्बे जलकर खाक हो गए। बांग्लादेश फायर ब्रिगेड की टीम ने ट्रेन के जले हुए डिब्बों से पांच शव बरामद किए। 

बांग्लादेश में आम चुनाव, ढाका में पैसेंजर ट्रेन में

मृतकों की पहचान तत्काल नहीं हो सकी है। काफी जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम करीब 9.35 बजे घटनास्थल पर पहुंची थी और रात साढ़े 11 बजे आग पर काबू पाया गया। ट्रेन ढाका जा रही था। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है। और अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है। बांग्लादेश की राजधानी ढाका गोपीबाग इलाके में यह घटना शुक्रवार की रात करीब 9.05 बजे हुई।

बांग्लादेश में चुनाव से 2 दिन पहले भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने ट्रेन में  लगाई आग, 4 लोगों की मौत - Violence broke out Bangladesh two days before  elections miscreants set fire to

बता दें कि यह घटना बांग्लादेश में आम चुनाव से ठीक दो दिन पहले हुई। 7 जनवरी को यहां चुनाव है। इससे पहले उपद्रवियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। यात्री ट्रेन में आगजनी की इस घटना के अफरा तफरा मच गई। सूचना मिलने के बाद दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बता दें कि बांग्लादेश में सात जनवरी को आम चुनाव है। बांग्लादेश में इस समय शेख हसीना की सरकार है। उनकी पार्टी का नाम आवामी लीग है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी यानी बीएनपी देश की मुख्य विपक्षी पार्टी है। बीएनपी ने पूरी तरह चुनाव का बहिष्कार किया है। बांग्लादेश में कुल 300 सीटें हैं। पिछले चुनाव में आवामी लीग ने 300 में से 290 सीटें जीती थीं।(एजेंसी)