रामनवमी की रात पिता ने 6 साल के मासूम इकलौते बेटे की बेरहमी से हत्या, फिर खुदकुशी, इलाके में फैली सनसनी, सदमे में पूरा गांव

On the night of Ram Navami, a father brutally murdered his 6-year-old innocent only son, then committed suicide, sensation spread in the area, the whole village was in shock

रामनवमी की रात पिता ने 6 साल के मासूम इकलौते बेटे की बेरहमी से हत्या, फिर खुदकुशी, इलाके में फैली सनसनी, सदमे में पूरा गांव

धमतरी : एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. धमतरी  के अर्जुनी थाना क्षेत्र के बोडरा गांव में एक पिता ने अपने 6 साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. यह मामला अर्जुनी थाना इलाके के बोड़रा गांव का है
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक पिता गोपेश्वर साहू ने रामनवमी की रात पहले अपने इकलौते बेटे अयांश साहू को जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला. वारदात के फौरन बाद आरोपी पिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पूरी घटना उस वक्त हुई जब पूरा गांव रामनवमी के पर्व में व्यस्त था. आसपास के लोगों को जब इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को खबर दी.
इस मामले की जानकारी मिलते ही अर्जुनी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बिजली की तार से कसे सूली से लटकती पिता की लाश को उतारा गया. 6 वर्षीय मासूम की लाश फर्श पर पड़ी मिली. जिसके आसपास खून बिखरा पड़ा था. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.
इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है. पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर वो कौन से हालात थे. जिसने एक बाप को ऐसा खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर कर दिया.
बताया जा रहा है कि पूर्व में चॉइस सेंटर का काम करने वाला मृतक गोपेश्वर साहू नशे की लत का शिकार था. जिससे उसका अपनी पत्नी के साथ आए दिन विवाद होता रहता था. घऱ का खर्च उसकी पत्नी मजदूरी कर चलाती थी. वारदात के पीछे पत्नी की चरित्र शंका होने का भी मामला सामने आया है. जिससे मृतक ने बेटे की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB