पुरानी बस्ती में नशे को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला, इधर तलवार से वार, पारिवारिक विवाद बना हिंसा की वजह, दहशत में लोग

There was a dispute over drugs in Purani Basti, knife attack, sword attack here, family dispute became the reason for violence, people in panic

पुरानी बस्ती में नशे को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला, इधर तलवार से वार, पारिवारिक विवाद बना हिंसा की वजह, दहशत में लोग

पुरानी बस्ती में नशे को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला

रायपुर : राजधानी के पुराने बस्ती थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक चाकूबाजी की वारदात ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी. नशे के सामान को लेकर हुए आपसी विवाद ने हिंसक रुप ले लिया। जिसमें मोहसिन पाशा नामक युवक पर तीन युवकों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल को नाजुक हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. सभी आरोपी मौके से फरार हो गए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में मोहसिन पाशा का जैद, साहिल कोंदा और उमर नाम के तीन युवकों से किसी नशे के सामान को लेकर विवाद हो गया. कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने मोहसिन को पकड़कर चाकू से हमला कर दिया.
जैद ने मोहसिन पाशा के गाल, जांघ और हाथ में चाकू मारा. जबकि साहिल और उमर ने उसे पकड़ रखा था. वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए. मोहसिन को खून से लथपथ हालत में आसपास के लोगों नेअस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज जारी है.
मामले की जानकारी मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के बयान के आधार पर आरोपियों जैद, साहिल कोंदा और उमर के खिलाफ हमला करने, जानलेवा चोट पहुंचाने और आपराधिक साजिश की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.
पुलिस ने तीनों आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित कर दी है. पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपी आपस में परिचित हैं और पहले भी नशे से जुड़े मामलों में शामिल रह चुके हैं. मोहसिन पाशा भी इनके संपर्क में था और नशे के सामान के बंटवारे या लेन-देन को लेकर आपसी विवाद हुआ था. जो इस गंभीर वारदात में तब्दील हो गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है. क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है. ताकि कोई अप्रिय स्थिति दोबारा पैदा न हो.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

लवार से वार, पारिवारिक विवाद बना हिंसा की वजह, दहशत में लोग

बलौदाबाजार/कसडोल : बलौदाबाजार जिले के कसडोल से रविवार की रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. जिसने न सिर्फ स्थानीय लोगों को चौंका दिया बल्कि प्रशासन को भी सक्रिय कर दिया. कसडोल के बजरंग चौक पर एक युवक ने नशे की हालत में खुलेआम तलवार से हमला कर दिया. हमलावर की पहचान प्रीतम साहू के रुप में हुई है. जबकि घायल युवक पुरुषोत्तम सोनी को नाजुक हालत में कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद यह मामला तेजी से सुर्खियों में आ गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी प्रीतम साहू नशे में था. इसी दौरान मामूली विवाद पर पुरषोत्तम सोनी पर जानलेवा हमला कर दिया. घायल युवक को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां उसका इलाज जारी है. मौके पर पहुंची कसडोल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई तलवार भी जब्त कर ली है.
कसडोल थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी आए दिन शराब पीकर उपद्रव करता था. लेकिन पुलिस ने कभी सख्ती नहीं दिखाई. अब जबकि खुलेआम तलवार से हमला हुआ है. तब जाकर कार्रवाई की गई है. कई नागरिकों ने पुलिस की गश्त व्यवस्था और निगरानी पर सवाल उठाए हैं. इस घटना के बाद कसडोल पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अगर उनके आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति दिखाई दे. तो पुलिस को खबर करें. खबर देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी.
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
हमले के बाद से नगरवासियों में दहशत का माहौल है. वहीं नशेड़ी लोगों के इस तरह खुलेआम धारदार हथियार लेकर घुमने पर भी सवाल उठने लगे हैं. लोगों ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB