ट्रेलर-बाइक की टक्कर के दो दर्दनाक हादसे, बाबाधाम दर्शन करने जा रहे दो की मौत, एक घायल, इधर 1 युवक की मौत, 3 युवतियां गंभीर
Two tragic accidents of trailer-bike collision, two people going to visit Babadham died, one injured, here 1 young man died, 3 girls are serious
ट्रेलर-बाइक की टक्कर, बाबाधाम दर्शन करने जा रहे दो युवकों की मौत, एक घायल
रायगढ़ : रायगढ़ शहर के अमलीभौना बाईपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. जबकि एक अन्य घायल हो गया. यह हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी. मृतकों के नाम जनक साहू उम्र 19 साल और भारत यादव उम्र 22 साल है. दोनों युवक सारंगढ़ से अपने एक साथी, तोषन चौहान के साथ कोसमनारा बाबाधाम दर्शन के लिए आ रहे थे.
मिली जानकारी के मुताबिक सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कोसीर थानांतर्गत ग्राम नूनपानी निवासी जनक और भारत, 27 जुलाई की शाम तोषन चौहान के साथ बाइक से निकले थे. उनके गांव से कुल 11 युवकों की टोली 4 अलग-अलग बाइकों पर कोसमनारा के लिए दर्शन करने निकली थी. रात करीब सवा 10 बजे वे अमलीभौना बाबाधाम रोड पास पहुंचे थे.
इसी दौरान ओडिशा नंबर OD09 Z 7555 एक तेज रफ्तार ट्रेलर सामने से लापरवाही से आते हुए उनकी मोटरसाइकिल से भिड़ गया, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक बुरी तरह घायल हो गए. भारत यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
हादसे के बाद उनके पीछे आ रहे साथियों ने मदद मांगी और 112 पर फोन किया. एम्बुलेंस पहुंचने पर जनक साहू और तोषन चौहान को जिला चिकित्सालय ले जाया गया. हालांकि डॉक्टरों ने भारत को पहले ही मृत घोषित कर दिया था और सघन इलाज के बावजूद जनक साहू ने भी दम तोड़ दिया। तोषन चौहान को कंधे में चोट आई थी और इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है.
जूटमिल पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले ट्रेलर को जब्त कर लिया है और उसके फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
ट्रेलर-बाइक की टक्कर, 1 युवक की मौत, 3 युवतियां गंभीर
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन युवतियां गंभीर रुप से घायल हो गई हैं. सभी चार लोग एक ही बाइक पर सवार थे. हादसा पाली थाना क्षेत्र के बांधाखर नाउमुड़ा के पास हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक चारों युवक-युवतियां एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे. तभी बांधाखर नाउमुड़ा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को ठोकर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीनों युवतियां गंभीर रुप से घायल हो गईं. वहीं हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया.
इस हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने 112 डायल कर पुलिस और एंबुलेंस को खबर दी. पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतक के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. फ़िलहाल, पुलिस वाहन चालक की पतासाजी करने में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



