NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का जमकर प्रदर्शन, गांधी मैदान धमतरी में प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, मांगा इस्तीफा,पुलिस से झड़प भी झड़प
NSUI staged a massive protest against the NEET paper leak, burning effigies of the Prime Minister and Education Minister at Gandhi Maidan, Dhamtari, demanding their resignations, and even clashing with the police.
धमतरी : देशभर में चर्चित NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों और युवाओं में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है. इसी कड़ी में NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के निर्देशानुसार प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया. धमतरी में भी एनएसयूआई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया.
NTA को तत्काल भंग करने की मांग
एनएसयूआई कार्यकर्ता बड़ी तादाद में राजीव भवन में इकठ्ठा हुए. जहां से उन्होंने केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली निकाली. हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर कार्यकर्ता गांधी मैदान पहुंचे. इस दौरान छात्र विरोधी सरकार मुर्दाबाद, NEET परीक्षा रद्द करो, पेपर लीक बंद करो जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा.
उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें और पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में CBI जांच कराई जाए. साथ ही प्रभावित छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता, निशुल्क कानूनी सहायता एवं आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई गई.
एनएसयूआई ने कहा कि यह सिर्फ परीक्षा का मुद्दा नहीं, बल्कि लाखों छात्रों के भविष्य और उनके परिवारों के विश्वास का सवाल है. अगर छात्रों को इंसाफ नहीं मिला तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा.
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि NEET परीक्षा में हुई गड़बड़ी और पेपर लीक ने लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है. छात्रों ने कहा कि केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित रखने में पूरी तरह विफल रही है. जिसके कारण देशभर के छात्र मानसिक तनाव और असमंजस की स्थिति में हैं. एनएसयूआई नेताओं ने कहा कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने से युवाओं का भरोसा व्यवस्था से उठता जा रहा है.
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने में असफल साबित हुई है. हमारी मांग है NEET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. साथ ही परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए ठोस कदम उठाए.
पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
गांधी मैदान पहुंचकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया. प्रदर्शन के दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा. जैसे ही कार्यकर्ताओं ने पुतले में आग लगाई. पुलिस जवानों ने पानी डालकर आग बुझा दी. इस दौरान कुछ देर के लिए कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झूमाझटकी की स्थिति भी बनी, हालांकि बाद में मामला शांत हो गया.
इस मौके पर प्रमुख रूप से शुभम साहू, विजेंद्र रामटेके, गीतराम सिन्हा, संजू साहू, नमन बंजारे, पारस मणि साहू, नोमेस सिन्हा, तेज प्रताप साहू, सुदीप सिन्हा, प्रीतम सिन्हा, फैजान रजा, सोहेल रजा, विप्लव रणसिंह, यस चंद्राकर, उदय गुरू, रोशन कवर, संजू नेताम, प्रीतम नेताम और हिमांशु ध्रुव सहित ढेर सारे कार्यकर्ता मौजूद रहे
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



