पट्टा मांग को लेकर सुशासन तिहार में जमकर हंगामा, अधिकारियों को बनाया बंधक, पुलिस ने संभाला मोर्चा, पार्षद समेत कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
There was a huge uproar at Sushasan Tihar over the demand for lease, officials were taken hostage, police took charge, FIR was registered against several people including the councilor.
राजनांदगांव/डोंगरगढ़ : राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार-2026 के दौरान विरोध प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने पार्षद प्रीति चमन समुंद्रे सहित अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. मामला डोंगरगढ़ के अंबेडकर सांस्कृतिक भवन इंदिरा नगर का है. जहां शिविर के दौरान कथित रूप से शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, अधिकारियों-कर्मचारियों को भवन के अंदर बंद करने और बिजली कनेक्शन काटने का आरोप लगाया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 13 मई 2026 को आयोजित सुशासन तिहार शिविर में कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे. इस दौरानम काम में बाधा डालने की शिकायत नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ में पदस्थ सहायक राजस्व निरीक्षक महेंद्र करसे ने दर्ज कराई है. एफआईआर में कहा गया है कि पट्टा वितरण की मांग को लेकर वार्ड पार्षद प्रीति चमन समुंद्रे अपने समर्थकों के साथ शिविर स्थल पहुंचीं और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.
आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों को सांस्कृतिक भवन के भीतर बंद कर बाहर से ताला लगा दिया गया. इतना ही नहीं, शिविर स्थल का बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया. जिससे कार्यक्रम बाधित हो गया. शिकायत में यह भी उल्लेख है कि कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी और अन्य दस्तावेजों को भी प्रभावित किया गया.
डोंगरगढ़ थाना पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 127(2), 221, 324(2) और 3(5) के तहत जुर्म दर्ज किया है. घटना के बाद प्रशासनिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है. सुशासन तिहार जैसे सरकारी कार्यक्रम में हुए इस विवाद को लेकर स्थानीय राजनीति भी गरमा गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



