बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या, सिर में ही फंस गया हथियार, शव को जलाने से पहले आरोपी गांव से फरार, तलाश जारी
Elderly man murdered with an axe, weapon stuck in his head, accused fled from the village before burning the body, search continues
बेमेतरा : बेमेतरा जिले से हत्या का मामला सामने आया है. जहां एक 70 साल के बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई. कुल्हाड़ी से ऐसे वार किया था कि उसके सिर में ही फंस गया. यह वारदात साजा थाना क्षेत्र के घोटवानी गांव की है.
मिली जानकारी के मुताबिक बेमेतरा जिले के घोटवानी गांव में 70 साल के बुजुर्ग अशोक निर्मलकर की बेरहमी से कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई. कुल्हाड़ी से ऐसे वार किया था कि उसके सिर में ही फंस गया. इसके अलावा आरोपी द्वारा हत्या के बाद आग लगाने की भी योजना थी. क्योंकि घटनास्थल पर पेट्रोल और माचिस भी मिला.
पुलिस को हत्या का शक गांव के ही एक व्यक्ति पर है. जो वारदात के बाद से ही फरार है. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच में कुछ दिनों से विवाद चल रहा था. वहीं मौके पर पहुंच कर पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आरोपी की खोजबीन जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



