गर्लफ्रेंड से जबरदस्ती करने पर अपने ही दोस्त की गला घोंटकर ले ली जान, हत्या के बाद यूट्यूब से वीडियो देखकर सबूत मिटाने की कोशिश
He strangled his own friend to death for forcing his girlfriend, tried to erase evidence by watching videos on YouTube after the murder
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर के पत्थलगांव में एक युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. गर्लफ्रेंड से जबरदस्ती करने के विवाद में आरोपी ने अपने दोस्त की गला दबाकर हत्या कर दी. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना में शामिल बाइक को भी जब्त कर लिया है. यह मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र के भाथुडांड गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पत्थलगांव शहर के मैरिज गार्डन के पीछे खेत में युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला था. मृतक की पहचान रायगढ़ के कापू थाना क्षेत्र के के नपुर नवापारा निवासी सुधन दास उम्र 20 साल के रुप में हुई थी. जांच के दौरान पुलिस ने शक के आधार जयशंभु दास महंत उम्र 20 साल को हिरासत में लेकर पूछताछ की.
आरोपी ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और खुदकुशी बताया. जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी जयशंभु ने बताया कि वह 2 अप्रैल को आमाकानी तिलडेगा में डीजे बजाने के लिए आया था. उसी शादी में रनपुर का सुधन दास भी आया था.
उसके बाद 3 अप्रैल की शाम को जयशंभु को अपनी गर्लफ्रेंड (प्रेमिका) से मिलने जाना था. जयशंभु ने इस दौरान सुधन दास को भी अपने साथ ले लिया. वह सुधन दास की बाइक पर बैठकर पत्थलगांव पहुंचा. जयशंभु ने फोन कर अपनी प्रेमिका को जशपुर रोड पर तालाब के पास बुलाया. जब आ गई तो तीनों बाइक से मैरिज गार्डन के पीछे खेत में चले गए.
बाइक के पास सुधन दास खड़ा था और जयशंभु अपनी प्रेमिका के साथ खेत में बैठकर बातचीत कर रहा था. जयशंभु ने आरोप लगाया कि कुछ देर बाद सुधन दास उनके पास पहुंचा तो प्रेमिका से जबरदस्ती करने लगा. इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई हो गई.
मारपीट के दौरान जयशंभु ने सुधन का गला दबा दिया. जब वह गिर गया तो उसने हिलाकर देखा. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इस दौरान उसने सुधन दास की बाइक से अपनी गर्लफ्रेंड को उसके घर छोड़ा और आरोपी जयशंभु ने बताया कि हत्या के बाद उसने यूट्यूब पर वीडियो देखा. जिसमें हत्या और सुसाइड की बॉडी कर सबूत मिटाने का की योजना बनाई. उसने मृतक के मुंह से निकले झाग को पोछा. ताकि मामला खुदकुशी जैसा लगे. फिर शव को खेत में छोड़कर मोटरसाइकिल को छुपा दिया और खुद शादी समारोह में जाकर सो गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जयशंभु को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. एसएसपी ने बताया कि आरोपी ने जिस लड़की को सुधन की गर्लफ्रेंड बताया था. वह वास्तव में जयशंभु की प्रेमिका थी.
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को खेत में लेकर गया था. वहीं सुधन दास भी उसके साथ था. इस दौरान उसने गर्लफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध बनाया.
संबंध बनाने के बाद जब वो लौट रहा था. तब सुधन ने भी उसकी गर्लफ्रेंड से शारीरिक संबंध बनाने की बात कही. इस पर जयशंभु भड़क गया और दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. इसके बाद गुस्से में जयशंभु ने सुधन की गला दबाकर हत्या कर दी.
एसएसपी ने पूरे मामले का पर्दाफाश करने पर पत्थलगांव पुलिस और साइबर सेल की टीम को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है. उन्होंने कहा कि पुलिस की सतर्कता, तकनीकी दक्षता और मनोवैज्ञानिक पूछताछ से यह जघन्य हत्या का मामला 48 घंटे में सुलझा लिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



