चुनाव के दिन लापता हुए युवक की गला रेतकर हत्या, कुएं में तैरता मिला शव, लाश मिलने से मचा हडकंप, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

A youth who went missing on the day of elections was murdered by slitting his throat, body found floating in a well, panic created after finding the body, police engaged in search of the accused

चुनाव के दिन लापता हुए युवक की गला रेतकर हत्या, कुएं में तैरता मिला शव, लाश मिलने से मचा हडकंप, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

अंबिकापुर : सरगुजा जिले के कोतावाली थाना क्षेत्र में एक लापता युवक की गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया गया है. हत्या के बाद शव को कुएं में फेंका गया है. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजवा कर मामले की जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक का नाम मुन्ना राम था. वह ग्राम परसा गांव का रहने वाला था. जो 17 फरवरी को पंचायत चुनाव के दिन से लापता था. परिजनों और स्थानीय लोगों ने खोजबीन के बाद इसकी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी.
पुलिस ने लापता युवक की तलाश कर रही थी. इसी बीच लापता युवक की लाश कुएं में मिली. वहीं घटना की शुरुआती जांच में पता चला है कि हत्या में एक से ज्यादा लोगों की शामिल होने की आशंका है. फ़िलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI