नदी में मछली पकड़ने गए युवक की संदिग्ध हालत में मिली लाश, 24 घंटे में दूसरी मौत से ग्रामीणों में आशंका और भय का माहौल, जांच में जुटी पुलिस
Dead body of a young man who had gone fishing in the river found in suspicious condition, second death in 24 hours creates an atmosphere of apprehension and fear among the villagers, police engaged in investigation.
गरियाबंद : गरियाबंद जिले में अमली पदर क्षेत्र के ककाड़ी माल गांव में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान जितेंद्र के रुप में हुई है. जो मछली पकड़ने के लिए नदी गया था. स्थानीय लोगों ने उसका शव नदी किनारे मिला. जिसके शरीर पर मछली पकड़ने की जाली लिपटी हुई थी.
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक जितेंद्र के पास एक झोले में कुछ मछलियां थीं. जबकि मछली पकड़ने वाले जाल में एक मृत सांप भी फंसा हुआ मिला.
इस रहस्यमयी हालत ने मौत की वजह को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. खासकर जिस गड्ढे में वह मछली पकड़ रहा था. उसकी गहराई बेहद कम (कमर से भी नीचे) बताई जा रही है. ऐसे में डूबकर मरने की संभावना पर शक गहरा गया है.
गौरतलब है कि पिछले 24 घंटों में यह दूसरी मौत है. कल ही स्वास्थ्यकर्मी रावते की संदिग्ध हालत में मौत हुई थी. और अब जितेंद्र की मौत ने इलाके में डर और असमंजस का माहौल बना दिया है. ग्रामीण इस घटनाक्रम को लेकर कई तरह की आशंकाएं व्यक्त कर रहे हैं और प्रशासन से मामले की गहराई से जांच की मांग कर रहे हैं.
प्रशासन ने की सतर्क रहने की अपील
घटना के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पंचनामा तैयार किया और जांच शुरु कर दी है. प्रशासन ने स्थानीय निवासियों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना फौरन पुलिस को देने की अपील की है.
क्या यह सिर्फ एक दुर्घटना है या किसी अनहोनी का संकेत? पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी. लेकिन फिलहाल ग्रामीणों में आशंका और भय का माहौल बना हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



