रेलवे ट्रैक पर मिली 2 युवकों की लाश, इलाके में फैली सनसनी, आपसी रंजिश में कत्ल की आशंका, पुलिस कर रही दोनों मामलों की जांच
Dead bodies of 2 youths found on the railway track sensation spread in the area suspicion of murder due to personal rivalry police investigating both the cases
रायगढ़ : बुधवार को सुबह चक्रधर नगर थाना क्षेत्र स्थित चक्रधर नगर रेलवे क्रासिंग के 200 मीटर के दायरे में 2 युवकों का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई. स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि सुबह 6 बजे तक ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी. अंदाजा लगाया जा रहा है कि हावड़ा से मुंबई की तरफ जाने वाली एक्सप्रेस गाड़ी से एक युवक की गिरने से मौत हुई है. वहीं दूसरे युवक का शरीर 2 भाग में कट गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे क्रासिंग के बगल मिली लाश ओमप्रकाश महंत पिता कुसवा दास महंत उम्र 40 साल निवासी ग्राम डूमरपारा थाना बाराद्वार की है.
जो कि रायगढ़ सिंधी कालोनी में किराए के मकान में रहता था. मंगलवार की शाम 4 बजे से घर से घूमने जाने की बात बच्चों से कहकर घर से निकला था. शाम होने के बाद घर वाले उसकी तलाश कर रहे थे. लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया. इस दौरान बुधवार को सुबह रेलवे क्रासिंग चक्रधर नगर के समीप शव मिलने की खबर पर आकर देखे और मृतक की पहचान ओमप्रकाश के रुप में की.
वहीं दूसरे मृतक की अब तक कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस मृतक के शव को मर्चुरी में रखकर परिजनों की तलाश में जुट गई है. मृतक ओमप्रकाश महंत के शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
जांजगीर-चांपा : चांपा अंडर ब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर एक शव मिला है. जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. पहली नजर में ऐसा मालूम होता है कि आपसी रंजिश में युवक को मारकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



