प्रेग्नेंट नवविवाहिता की फांसी पर लटकी मिली लाश, ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप, परिजनों ने लगाई इंसाफ की गुहार

Pregnant newlywed woman's body found hanging, in-laws accused of dowry harassment and murder, family pleaded for justice

प्रेग्नेंट नवविवाहिता की फांसी पर लटकी मिली लाश, ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप, परिजनों ने लगाई इंसाफ की गुहार

बिलासपुर : बिलासपुर के लिंगियाडीह श्यामनगर में शनिवार को नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि सुलोचनी की शादी ढाई साल पहले अंकित देवांगन से हुई थी और उनके 14 माह की एक बेटी भी है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुलोचनी देवांगन उम्र 24 साल रोज की तरह काम निपटाकर कमरे में गई थी. लेकिन काफी देर तक बाहर न आने पर दरवाजा तोड़ा गया. जहां वह फंदे पर झूलती मिली. खबर पर पहुंची सरकंडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और प्रारंभिक तौर पर खुदकुशी का मामला दर्ज किया गया.
वहीं मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। सुलोचनी की मां स्वेता देवांगन और अन्य परिजनों ने कहा कि सुलोचनी को शादी के बाद से ही मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था और ससुराल पक्ष ने घटना की सच्चाई को छिपाने की कोशिश की.
परिजनों का दावा है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है. अब सवाल यह है कि क्या इस बहू को इंसाफ मिलेगा या फिर समाज एक और सुलोचनी को खो देगा. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB